फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhijeet Sawant: पत्नी से छुपकर डेटिंग करता था ये सिंगर, खुद खुलासा करते हुए बोले- ‘बेचारी को…'

Sat, 17 May 2025 03:12 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abhijeet Sawant: इंडियन आइडल फेम सिंगर अभिजीत सावंत ने हाल ही में बताया कि वह शादी के बाद अपनी पत्नी को बिना बताए करते थे डेटिंग। जानिए गायक ने क्या किया खुलासा। 

विज्ञापन
अभिजीत सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गायक अभिजीत सावंत ने लगभग 18 साल पहले शादी की थी। अब सिंगर ने ये खुलासा किया है कि वह अपनी शादी के बाद भी दो-तीन लड़कियों से बात करते थे। उन्होंने यह बात खुद बताते हुए अपनी पत्नी को बेचारी कहा है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन


शादी के बाद चलाते थे डेटिंग एप
हाल ही में गायक अभिजीत सावंत हिंदी रश के साथ इंटरव्यू में शामिल हुए। बातचीत के दौरान सिंगर ने डेटिंग एप के इस्तेमाल के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘मुझे हमेशा से नई चीजों को जानने की इच्छा रही है। मैं अपने दोस्त के साथ अमेरिका में था और उसने कहा, 'यह एक नया प है, जो डेटिंग के लिए है'। मैंने उसके बाद अपना अकाउंट बनाया। मैं कभी-कभी बीच में देखता था कि यह क्या है? मैंने उस पर अपना ही नाम रखा था, सब कुछ सही था। पत्नी को इस बारे में नहीं पता था, लेकिन मैंने कुछ किया नहीं, किसी से मिला भी नहीं और कुछ था भी नहीं।’

यह खबर भी पढ़ें: Nancy Tyagi: कान के रेड कार्पेट पर फिर छाईं दिल्ली की नैंसी त्यागी, खुद से डिजाइन कर तैयार किया अपना गाउन

दो तीन लड़कियों से बहुत अच्छी बात होती थी

विज्ञापन

आगे बातचीत में अभिजीत ने बताया, ‘मुझे बात करने का शौक है और लड़कियों से बहुत गहरी बात होती है। दो-तीन लोग मिल गए, जो बहुत अच्छी तरह से बात करते थे। बाद में ट्विटर पर आ गया फिर मैंने बोला कि ये अच्छा नहीं लगेगा। उस बेचारी (पत्नी) को कुछ भी नहीं पता था कि ये डेटिंग एप क्या होता है। इसके साथ ही उसको ये भी नहीं पता कि मैं उसपे बात भी करता हूं। हालांकि, उसे अब सब पता है और ये बात पूरी तरह से खुल चुकी है।’

यह खबर भी पढ़ें: Dipika Kakar Ibrahim: दीपिका कक्कड़ के ट्यूमर पर आई ननद सबा की प्रतिक्रिया, बोलीं- ‘रोने से कुछ नहीं होगा…’,

अभिजीत और उनकी पत्नी के बारे में 
इंडियन आइडल से मशहूर सिंगर अभिजीत सावंत ने साल साल 2007 में शिल्पा से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं सोनाली और अमित। अभिजीत और शिल्पा ने ‘नच बलिए’ सीजन 4 में भाग लिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें