7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की फिल्म 'नादानियां' रिलीज होने वाली है। वह इस फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। ऐसे कई स्टार्स के किड्स हैं, जो साल 2025 में बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
शनाया कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @shanayakapoor02
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार हैं। खबर है कि वह दक्षिण भारत की फिल्म 'वृषभ' में नजर आएंगी। फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है। संजय कपूर की बीवी का नाम महीप कपूर है।
यह खबर भी पढ़ें: Triptii Dimri: 'एनिमल' फेम तृप्ति को श्रेयस तलपदे ने किया था लॉन्च, 'लैला मजनू' के बाद छोड़ने वाली थीं एक्टिंग
आर्यन खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @aryan
शाहरुख के बेटे आर्यन खान
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे भी बॉलीवुड में आ रहे हैं। लेकिन वह बतौर डायरेक्टर-राइटर इस इंडस्ट्री में आएंगे। वह वेब सीरीज से इंडस्ट्री में कदम रखेंगे। उनकी सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसे शाहरुख खान प्रोड्यूज कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Honey Singh: यूपी-बिहार में छाए हनी सिंह, 24 घंटे में नया गाना हुआ ट्रेंड , फैंस बोले- भोजपुरी सिंगरों में डर…
सिमर भाटिया
- फोटो : इंस्टाग्राम @simarbhatia18
अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया
अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी बॉलीवुड में अपने जलवे दिखाने वाली हैं। वह अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तया नंदा के साथ फिल्म 'इक्कीस' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन करने वाले हैं।
इब्राहिम अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iakpataudi
अब्राहिम अली खान खुशी कपूर
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान 'नादानियां' के अलावा 'सरजमीन' फिल्म में नजर आएंगे। उनके साथ एक्ट्रेस काजोल भी नजर आने वाली हैं। जल्द ही इस फिल्म की बाकी अपडेट भी आएगी। 'नादानियां' में सैफ के साथ श्रीदेवी की बेटी 'खुशी कपूर' भी नजर आएंगी।