सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर 23 मार्च को निर्माताओं द्वारा लॉन्च कर दिया। फिल्म का टीजर आने के बाद फैंस इसका बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे। सितारों से सजे एक लॉन्च इवेंट में इसे अनविल किया गया। ट्रेलर को रिलीज हुए एक घंटे हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स ट्रेलर को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ट्रेलर को लेकर लोग दो ग्रुप में बटे नजर आए। कुछ लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं और कुछ इसकी आलोचना। आइए जानते हैं सलमान खान की इस एक्शन फिल्म को लेकर यूजर्स का क्या कहना है?
फैंस ने की ट्रेलर की जमकर तारीफ
सोशल मीडिया पर सलमान खान के फैंस ‘सिकंदर’ के ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ट्रेलर ने उनका दिल जीत लिया है। एक यूजर ने लिखा, “सलमान खान अपने रोरिंग अवतार में लौट आए हैं।” एक अन्य ने लिखा, “जबरदस्त कमबैक भाई का।” एक और ने लिखा, “अंत के 30 सेकंड ही मुख्य कहानी है।” एक और ने ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा, “यह सीनेमा का पीक है।” एक ने लिखा, “राजकोट का राजा, ब्लॉकबस्टर ट्रेलर! जनता के मसीहा सलमान खान वापस आ गए हैं!” एक और ने लिखा, क्या ब्लॉकबस्टर ट्रेलर है। वह बॉक्स ऑफिस पर फिर से राज करने आ रहा है। इस ईद थिएटर स्टेडियम में बदल जाएगा। तूफान के लिए तैयार रहें।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें:
Sikandar Movie: 'सिकंदर' फिल्म की खास बातें, क्यों बन सकती है बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट? जानिए पांच कारण
सलमान की एक्टिंग का उड़ाया मजाक
हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को ट्रेलर कुछ खास पसंद नहीं आया। उन्होंने ट्रेलर और सलमान खान की फिल्म की आलोचना भी की। एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा, “भाई इमोशनल हो रहे की हंस रहे, क्या एक्टिंग है भाई।” एक ने लिखा, “उनकी एक्टिंग तो देखो भाई, उनकी लिप-सिंकिंग और डायलॉग डिलीवरी भी मेल नहीं खाती। किसी भी बॉलीवुड एक्टर की डायलॉग डिलीवरी इतनी शानदार नहीं है जितनी कि सलमान खान की।” एक यूजर कमेंट किया, “हम सुना था इनको सिकंदर बनना था, ये तो विजय बनने की कोशिश कर रहे हैं। अब सबको घर में घुस कर मारना है।” एक अन्य ने लिखा, “जब सलमान खान रोते हैं तो दर्शक हंसते हैं अभिनय के गॉड। हंसने वाली इमोजी के साथ।”
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें:
Sikandar: अभिनेत्री के साथ उम्र गैप को लेकर भड़के सलमान खान, पूछा- आपको क्यों दिक्कत हो रही है?
सिकंदर रिलीज डेट
सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ ईद के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के ट्रेलर ने सलमान के प्रशंसकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।