यूजर ने किए कमेंट
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा है 'जो दिलों पर करता है राज वो आज कहलाता है सिकंदर'। वीडियो पर कई यूजर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'लो भाई आ गया...बूम'। एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'भाई जान को आग लगाने के मूड में है।' एक यूजर ने लिखा है कि 'पाकिस्तान से प्यार, रोशनी और दुआएं।'
यह खबर भी पढ़ें: Sikandar Teaser: 'कायदे में रहो तो फायदे में रहोगे', 'सिकंदर' का टीजर रिलीज
फिल्म के बारे में
सलमान खान फिल्म 'सिकंदर' को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगदास कर रहे हैं जो एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। सलमान खान लगभग हर ईद पर अपनी नई फिल्म लाते हैं। ऐसे में इस ईद पर भी वह 'सिकंदर' फिल्म लेकर आए हैं।