फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar: 'सिकंदर' को लेकर निर्देशक ने किए बड़े दावे, बताया- फिल्म में गहरी हैं भावनाएं

Wed, 19 Mar 2025 04:10 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sikandar: 'सिकंदर' फिल्म के निर्देशक मुर्गदास ने फिल्म को लेकर कई बड़े दावे किए हैं। उनका कहना है कि फिल्म परिवारिक है और इसमें गहरी भावनाएं हैं।
विज्ञापन
सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान की फिल्म 'सिंकदर' की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में सलमान के अलावा रश्मिका मंदाना अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन मुर्गदास ने किया है जबकि इसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। फिल्म ने अपने जबरदस्त टीजर और गाने से लोगों का दिल जीत लिया है। अब सबकी निगाहें इसके ट्रेलर के रिलीज पर हैं। लोगों की उत्सुक्ता के बीच फिल्म के निर्देशक मुर्गदास ने फिल्म के बारे में अहम बातें बताई हैं।

विज्ञापन

सिकंदर में हैं गहरी भावनाएं
मुर्गदास से जब पूछा गया कि 'गजनी' में एक्शन के अलावा बहुत गहरी भावनाएं थीं। क्या सिकंदर में भी ऐसी ही भावनाएं हैं? तो मुर्गादास ने टाईम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा 'हां, यकीनन। फिल्म में बहुत अच्छी परिवारिक भावनाएं हैं। गजनी एक गर्लफ्रेंड और ब्यॉयफ्रेंड की कहानी थी। लेकिन ये फिल्म पती-पत्नि के रिश्ते पर है। यह बताती है कि आज परिवार कैसे चलता है, जोड़े कैसे एक दूसरे के साथ कैसे व्यवहार करते हैं। और हम अपने रिश्ते में क्या छोड़ रहे हैं।'

परिवारिक लोगों को भी पसंद आएगी फिल्म
उन्होंने आगे कहा 'सिकंदर को सबसे अलग बनाती है वह है कि यह फिल्म सलमान के लिए बहुत अहम है। यह सिर्फ ईद पर मजे के लिए नहीं है। इसमें एक्शन, भावनाएं और एक अपील है ताकि लोगों को बांध सके। हमने एक ऐसी फिल्म बनाई है जो सलमान खान के फैंस से लेकर परिवार के दर्शकों को पसंद आएगी।'
विज्ञापन

सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म
निर्देशक ने आगे बताया कि 'जिन लोगों ने सलमान खान को 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन' को पसंद किया है वह 'सिकंदर' को जरूर पसंद करेंगे। क्योंकि ये फिल्म गजनी की तरह ही है। इसमें भावनाएं हैं।'
आपको बदा दें कि हाल ही में सिकंदर फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। इसे फैंस की तरफ से अच्छा रिस्पांस मिला था। फिल्म के गाने को भी खूब पसंद किया गया है। फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें