फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar box office collection: रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर छाई 'सिकंदर', हुई इतने रुपयों की कमाई

Thu, 20 Mar 2025 03:54 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sikandar box office collection: भारत में अभी 'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है, लेकिन विदेश में इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। ऐसे में विदेश में फिल्म की अच्छी खासी कमाई हो गई है।
 
विज्ञापन
सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक साल के ब्रेक के बाद सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर ईद के मौके पर वापसी करने जा रहे हैं। वह 'सिकंदर' फिल्म में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगदास ने किया है। फिल्म निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर अभी तक नहीं लॉच किया है। लेकिन वर्ल्डवाइड इस फिल्म की एडवांस बुकिंग होने लगी है। 

विज्ञापन

सलमान की फिल्म का लोगों को इंतजार
जैसे साउथ में लोग रजनीकांत और जूनियर एनटीआर की फिल्मों का इंतजार करते हैं। उसी तरह से सलमान खान की फिल्म 'दबंग' की रिलीज से पहले सलमान खान के फैन इसका जश्न मनाने के लिए माहौल बनाया था। साल 2023 में सलमान खान 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3' रिलीज हुई थी। इसके बाद सलमान खान ने एक साल का ब्रेक लिया था। अब सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Sikandar: 'सिकंदर' को लेकर निर्देशक ने किए बड़े दावे, बताया- फिल्म में गहरी हैं भावनाएं
 

सिकंदर - फोटो : एक्स:@BeingSalmanKhan
अमेरिका में इतने लाख की हुई कमाई
पिछले साल सलमान खान ने एलान किया था कि वह अगली ईद पर वापस आ रहे हैं। सलमान 'सिकंदर' से वापसी कर रहे हैं। भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है। लेकिन भारत में इसकी एडवांस बुकिंग होने लगी है। ऐसे में फिल्म ने रिलीज से 10 दिन पहले ही अच्छी खासी कमाई कर ली है। द इकॉनोमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अमेरिका में एडवांस बुकिंग में अब तक 16047 डॉलर की कमाई कर ली है। भारत में ये रकम 13 लाख 91 हजार 405 रुपये होती है। फिल्म को विदेश में कुल 504 शो मिले हैं।
Sikandar: धमाकेदार होगा 'सिकंदर' का आखिरी गाना, तुर्की से आए 500 डांसर्स के साथ नाचे सलमान खान
विज्ञापन

सिकंदर की रिलीज से पहले सलमान की 10 फिल्मों का लेखा-जोखा - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
ये फिल्में 'सिकंदर' के लिए बनेंगी बाधा
सलमान खान की फिल्म सिकंदर की रिलीज का रास्ता साफ है, लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में भारत में 'छावा' छाई हुई है। विदेशों में मैड का सीक्वल और मलयालम फिल्म एम्पुरान भी चल रही है। ऐसे में ये तीनों फिल्में सलमान की फिल्म के लिए बड़ी बाधा बन सकती हैं। 'सिकंदर' फिल्म में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगदास ने किया है। फिल्म का प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें