फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar Collection Day 7: सातवें दिन तक बजट के बराबर भी नहीं कमा पाई सिकंदर, जानें अब तक की कुल कमाई

Sat, 05 Apr 2025 10:10 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sikandar Box Office Collection Day 7: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' की सातवें दिन की कमाई अब तक की सबसे कम कमाई रही। फिल्म को 100 करोड़ का आंकड़ा छूने में पापड़ बेलने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की अदाकारी से सजी फिल्म का आज सातवां दिन है। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पा रही है। फिल्म का कारोबार अब भी 100 करोड़ से नीचे ही है। सलमान खान बॉलीवुड के बड़े स्टार हैं। उनकी कई फिल्में ईद के मौके पर रिलीज हुई हैं, जिन्होंने खूब कारोबार किया है लेकिन इस बार सलमान की फिल्म दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में नाकाम है। इसी फिल्म के रिलीज होने के कुछ दिन पहले रिलीज हुई फिल्म 'एल 2: एम्पुरान' सिकंदर से अच्छा कारोबार कर रही है। आइए जानते हैं 'सिकंदर' ने सातवें दिन तक कितना कारोबार किया है।
विज्ञापन

'सिकंदर' की सातवें दिन की कमाई
काफी इंतजार के बाद सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को रिलीज हुए आज सातवां दिन है। सातवें दिन फिल्म ने 2.89 करोड़ रुपयों की कमाई की है। सिकंदर की रिलीज से पहले लोगों को इससे काफी उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म ने दर्शकों को काफी निराश किया है।
Sikandar Collection Day 6: नाम की सिकंदर रह गई सलमान की फिल्म, जानिए पहले शुक्रवार किया कितना कलेक्शन
 

दर्शकों को रास नहीं आ रही सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
'सिकंदर' की अब तक की कमाई
फिल्म के लेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ रुपयों की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई। इस दिन फिल्म ने 29 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की कमाई तीसरे दिन घटकर 19.5 करोड़ रह गई। इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट बनी रही। फिल्म ने आज 2.89 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म की अब तक की कमाई 96.64 करोड़ रुपये है।
Manoj Kumar: लोगों को प्राण में विलेन दिखा पर मनोज कुमार को चरित्र कलाकार, ‘क्रांतिवीर’ की तारीफ में ये कहा था
 
विज्ञापन

कमाई के मामले में बजट को कवर नहीं कर पाई सिकंदर
आपको बता दें कि 'सिकंदर' फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगदास ने किया है। सलमान खान और रश्मिका मंदाना फिल्म में अहम किरदार में हैं। इनके अलावा फिल्म में काजल अग्रवाल, सत्यराज, प्रतीक बब्बर और सुनील शेट्टी हैं। फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपए था। लेकिन कमाई के मामले में फिल्म अभी अपने बजट भर का ही नहीं कमा पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें