फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती, अभिनेता ने दुबई से आयात की बुलेटप्रूफ एसयूवी

Fri, 18 Oct 2024 08:06 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लगातार मिल रहीं धमकियों को देखते हुए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी सुरक्षा के लिए बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल एसयूवी खरीदी है। इसकी कीमत लगभग दो करोड़ रुपये हैं, जिसे दुबई से सीधा मुंबई आयात किया गया है। 
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिनों महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही लगातार बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकियां मिल रही हैं। दिवंगत बाबा सिद्दीकी के साथ सलमान खान की घनिष्ठ मित्रता थी। उनकी हत्या के बाद से लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह द्वारा अभिनेता को लगातार धमकियां दी जा रही हैं। ऐसे तो सलमान को धमकियां लंबे समय से दी जाती रही हैं, लेकिन अब इन धमकियों ने एक गंभीर मोड़ ले लिया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अभिनेता के प्रति अपनी दुश्मनी सार्वजनिक रूप से जाहिर की है, जिसके बाद अभिनेता को अपी सुरक्षा और भी ज्यादा मजबूत करनी पड़ रही है। 

विज्ञापन


दुबई से आयात की बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल एसयूवी
सलमान खान ने अपनी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कई सुरक्षा संबंधी उपाय लागू किए हैं। बॉलीवुड सोसाइटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने हाल ही में लगभग 2 करोड़ रुपये की बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल एसयूवी खरीदी है। रिपोर्ट के मुताबिक इस गाड़ी को दुबई से सीधे मुंबई आयात किया गया है। अभिनेता की सुरक्षा के मद्देनजर शामिल की गई ये नई निसान पेट्रोल अपनी बेहतरीन सुरक्षा सुविधाओं और शानदार सुविधाओं के लिए जानी जाती है। इस एसयूवी में कई अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण मौजूद हैं, जिसमें बम अलर्ट इंडिकेटर, नजदीकी गोलीबारी को झेलने में सक्षम प्रबलित ग्लास और अंदर बैठे लोगों की पहचान छिपाने के लिए डिजाइन की गई टिंटेड विंडो शामिल हैं। 
Jigra: सच में 'सावि' की कॉपी है आलिया भट्ट की 'जिगरा'? निर्देशक वासन बाला ने दिव्या के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन

सलमान खान को धमकी देते हुए पांच करोड़ रुपये की मांग
बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के बीच ये मुद्दा काले हिरण के शिकार  से जुड़ा है। बिश्नोई समुदाय में काले हिरण की इस प्रजाति का बहुत सम्मान किया जाता है। गिरोह माफी की मांग कर रहा है और ऐसा न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रहा है। हाल ही में, मुंबई ट्रैफिक पुलिस को गिरोह से एक संदेश मिला, जिसमें सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। संदेश में धमकी दी गई थी कि अगर मांग पूरी नहीं की गई, तो उनका बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल होगा। 
विज्ञापन

कश्मीर की वादियों का आनंद उठाती दिखीं आलिया, साझा की विंटर वाइब वाली तस्वीरें
सिकंदर में नजर आएंगे सलमान खान 
सलमान खान इन धमकियों के बीच अपने पेशेवर परियोजनाओं को पूरा करने की तैयारियों में जुट गए हैं। वह इन दिनों बिग बॉस के 18वें सीजन की मेजबानी कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग पर आने जाने को लेकर उन्हें कड़ी सुरक्षा प्रदान की गई है। इसके अलावा सलमान खान अपनी आगामी फिल्म सिकंदर की शूटिंग को लेकर भी व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन साउथ के मशहूर निर्देशक एआर मुरुगादॉस कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, सत्यराज, प्रतीक बब्बर, शरमन जोशी और काजल अग्रवाल सहित कई शानदार कलाकार हैं। फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। 
Jigra: सच में 'सावि' की कॉपी है आलिया भट्ट की 'जिगरा'? निर्देशक वासन बाला ने दिव्या के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें