फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Param Sundari: सिद्धार्थ-जाह्नवी की 'परम सुंदरी' की नई रिलीज डेट का ऐलान, फिल्म का मोशन पोस्टर भी आया सामने

Wed, 30 Jul 2025 11:57 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Param Sundari Release Date: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऑफिशियली ऐलान कर दिया है। फिल्म सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी, चलिए आपको बताते हैं। 
विज्ञापन
परम सुंदरी - फोटो : इंस्टाग्राम- @maddockfilms
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिनेश विजान के मैडॉक तले बनी फिल्म 'परम सुंदरी' की नई रिलीज डेट अब सामने आ गई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर इस फिल्म को अब 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के मेकर्स की तरफ से इस बात की ऑफिशियल जानकारी दी गई है। इससे पहले फिल्म 25 जुलाई को रिलीज की जानी थी। फिल्म का एक मोशन पोस्टर भी सामने आया है जिसमें सिद्धार्थ और जाह्नवी नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

 
फिल्म का गाना 'परदेसिया' हुआ रिलीज
मेकर्स की तरफ से फिल्म का गाना 'परदेसिया' भी रिलीज हो चुका है। इस गाने में सिद्धार्थ और जाह्नवी के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों किरदार प्यार में डूबे हुए हैं और एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

परम सुंदरी - फोटो : सोशल मीडिया
'परम सुंदरी' की स्टार कास्ट
इन दिनों बॉलीवुड में लवस्टोरी पर बेस्ड फिल्मों का बोलबाला देखने को मिल रहा है। जब से अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा रिलीज हुई है, तभी से ऐसा लग रहा है मानो सिनेमा में प्रेमकहानी पर बनी फिल्मों को नया जीवन मिल गया है। इसी कड़ी में पहले फिल्म 'धड़क 2' रिलीज होगी, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की जोड़ी नजर आएगी। फिर महीने के आखिर तक सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की ये फिल्म रिलीज हो जाएगी। 29 अगस्त को सिनेमाघरों में फिल्म 'परम सुंदरी' को रिलीज किया जाएगा। 

कैसी होगी फिल्म की कहानी? 
'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ दिल्ली के एक अमीर या कहें बड़े कारोबारी परम का किरदार निभा रहे हैं। उधर जाह्नवी एक ऐसी लड़की (सुंदरी) के किरदार में हैं, जो केरल से ताल्लुक रखती है और पेशे से एक कलाकार है, जो अपनी परंपराओं और उसूलों की पक्की है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे 2 एकदम अलग-अलग मिजाज के लोग एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। ये फिल्म उनकी प्रेम कहानी पर बेस्ड होगी। इस फिल्म को तुषार जलोटा डायरेक्ट कर रहे हैं, जो इससे पहले 2022 में आई फिल्म 'दसवी' का निर्देशन कर चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें