फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: फातिमा सना शेख ने कुछ यूं रखी किताब, नेटिजंस देख चौंके; बोले- ‘ ये सिर्फ वही कर सकती हैं’

Wed, 30 Jul 2025 11:23 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Fatima Sana Shaikh Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने कुछ अलग ढंग से किताब को रखा है। इस वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है। 

विज्ञापन
फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम @fatimasanashaikh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी फिल्म 'आप जैसा कोई' से चर्चा में हैं, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इसी दौरान एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बिल्कुल अनोखे अंदाज में किताब को पकड़ रखा है। ये तरीका नेटिजंस को पसंद भी आ रहा है और आश्चर्य भी कर रहा है। आइए देखें क्या है वायरल वीडियो और यूजर्स के रिएक्शंस। 

क्या है वायरल वीडियो? 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री फातिमा सना शेख मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रही है। एक्ट्रेस व्हाइट शर्ट और ब्लू कलर की जींस पहने दिख रही हैं। इसके अलावा देखा जा सकता है कि अभिनेत्री ने एक ब्लैक कलर का साइड बैग टांग रखा है, जिसकी पट्टी पर उन्होंने एक किताब को अनोखे तरीके से फंसा रखा है। इस नायाब तरीके को देख नेटिजंस हैरान हो रहे हैं। 
 


नेटिजंस दे रहे प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आन लगी हैं। एक यूजर ने लिखा कि नया ट्रिक लॉन्च हो गया, जो उन्हें पसंद आया। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट सेक्शन में हंसते हुए लिखा कि अरे वो बुकमार्क है। एक और यूजर ने बोला कि ये केवल एक्ट्रेस ही कर सकती हैं। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि वाह नायाब तरीका। 

विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें: Anil Kapoor: 'आप सोनम के जीवनसाथी ही नहीं, बल्कि परिवार का दिल हैं', अनिल ने दामाद आनंद को दी जन्मदिन की बधाई


फातिमा सना शेख का वर्कफ्रंट
फातिमा सना शेख के सिनेमाई करियर की बात करें, तो इस समय वह अपनी फिल्म 'आप जैसा कोई' से चर्चा में हैं, जो 11 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। विवेक सोनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की प्रेम कहानी दर्शकों का दिल जीत रही है। इससे पहले एक्ट्रेस को 'मेट्रो इन दिनों' में भी देखा गया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें