फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth-Kiara: बेटी के जन्म के बाद सिद्धार्थ और कियारा ने पैप्स को बांटी मिठाई, कार्ड शेयर करके की खास अपील

Thu, 17 Jul 2025 08:10 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sidharth Malhotra-Kiara Advani Appeals To Papps: हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर पर एक बच्ची ने जन्म लिया और दोनों पैरेंट्स बने हैं। अब उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए पैप्स से एक प्यारी सी अपील की है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हाल में माता-पिता बने हैं। अभिनेत्री ने एक बच्ची को जन्म दिया है। अब जोड़े ने पैपराजी से इस खुशखबरी को साझा करते हुए एक प्यारी सी अपील की है, जिस संदेश का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। चलिए जानते हैं आखिर क्या है वो संदेश।

पैप्स से प्राइवेसी का ध्यान रखने की अपील

विज्ञापन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने पैपराजी से पैरेंट्स बनने की खुशी साझा करते हुए उन्हें मिठाइयां बांटी हैं। इस जोड़े ने मिठाई के डिब्बों पर एक प्यारा सा संदेश भी लिखा है, जिसमें उन्होंने पैप्स से प्राइवेसी का ध्यान रखने की बात कही। संदेश में लिखा है, ‘कृपया फोटो न खींचे, केवल आशीर्वाद दें।’ इसके जरिए जोड़े ने स्पष्ट किया कि इस जश्न के दौरान उनके परिवार के लिए प्राइवेसी मायने रखती है। इस संदेश का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। 



नेटिजंस ने भी प्राइवेसी की बात कही
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही नेटिजंस की भी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा कि बहुत प्यारा संदेश है ये। दूसरे यूजर ने लिखा कि उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें। वहीं एक और यूजर ने बोला कि सही है। इसके अलावा अन्य यूजर्स ने एक्टर्स के प्रति अपना प्यार और सम्मान प्रकट किया है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Ananya Panday: अनन्या ने भाई अहान के साथ शेयर कीं बचपन की खास तस्वीरें, 'सैयारा' की रिलीज से पहले लिखा नोट


शादी के दो साल बाद बने पैरेंट्स
आपको बताते चलें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने राजस्थान के जैसलमेर में सूर्यगढ़ पैलेस में शाही अंदाज में शादी की थी। शादी के दो साल बाद एक्ट्रेस ने एक बच्ची को जन्म दिया और दोनों पैरेंट्स बनें। इसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए थे। कपल की लव स्टोरी फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर शुरू हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें