फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhadak 2: 16 कट के बाद सीबीएफसी से पास हुई फिल्म 'धड़क 2', जातिवाद से जुड़े सीन पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

Sat, 24 May 2025 05:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhadak 2 Gets CBFC Certificate: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'धड़क 2' को आखिर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल गया है। फिल्म के करीब 16 सीन पर सेंसर की कैंची चलने की खबर है।
विज्ञापन
धड़क 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'धड़क 2' का एलान बीते वर्ष मई में हुआ था। बीते वर्ष के आखिर में इसे रिलीज किया जाना था, मगर ऐसा नहीं हो सका। फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी नहीं मिली थी। लंबे समय से सेंसर में अटकी रही इस फिल्म को आखिर सीबीएफसी से सर्टिफिकेट मिल गया है। हालांकि, इसके करीब 16 सीन पर सेंसर की कैची चलने की खबर है। जानते हैं...

विज्ञापन

साउथ फिल्म की रीमेक है 'धड़क 2'
यह फिल्म साल 2018 में आई जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की 'धड़क' का सीक्वल है। 'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' का रीमेक थी। वहीं, 'धड़क 2' को साउथ की फिल्म 'परियेरम पेरुमल' का रीमेक बताया जा रहा है। इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। इसे नवंबर 2024 में रिलीज किया जाना था, फिर खबर आई कि इसे 2025 में रिलीज किया जाएगा। अब फिल्म को सेंसर ने क्लियर कर दिया है।

फिल्म में लगे हैं 16 कट
फिल्म 'धड़क 2' में 16 कट लगाए गए हैं। इसके बाद इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है। कथित तौर पर इस फिल्म से जातिगत सीन हटाए गए हैं। फिल्म की अवधि 2 घंटे 26 मिनट है। शाजिया इकबाल निर्देशित इस फिल्म की कहानी जातिगत मुद्दों पर आधारित बताई जा रही है। 

Sikandar Ott Release: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर आ रहा ‘सिकंदर’, जानें कब और कहां देख सकेंगे सलमान की फिल्म
विज्ञापन

जल्द रिलीज डेट का एलान
इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। 'द हिंदू' की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'धड़क 2' को सीबीएफसी से यू/ए 16+ सर्टिफिकेट मिला है। इसके अलावा फिल्म से जातिसूचक आपत्तिजनक शब्दों को म्यूट किया गया है। संवाद 'धर्म का काम है' को संशोधित कर 'पुण्य का काम' कर दिया गया है। सेंसर से पास होने के बाद जल्द ही अब इसकी नई रिलीज डेट का एलान हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें