फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shweta Tripathi: ‘मिर्जापुर’ की गोलू अब बनाएंगी फिल्म, पेश करेंगी दो महिलाओं की प्रेम कहानी

Thu, 06 Mar 2025 04:24 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shweta Tripathi: ‘मिर्जापुर’ फेम अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी अभिनय के बाद अब फिल्म निर्माण से भी जुड़ने के लिए तैयार हैं। उनके पास कई जॉनर की फिल्में हैं। अपने आगामी प्रोजेक्ट से वह निर्माता के तौर पर जुड़ने वाली थीं, लेकिन फिर उन्होंने निर्माता बनने का फैसला ले लिया।
 
विज्ञापन
श्वेता त्रिपाठी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘मिर्जापुर’ फेम अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी अभिनय के बाद अब निर्माता के तौर पर इंडस्ट्री में काम करने के लिए तैयार हैं। उनके पास कई जॉनर के प्रोजेक्ट्स हैं। श्वेता काे पहले प्रोडक्शन में बनी फिल्म दो महिलाओं के बीच की प्रेम कहानी पर आधारित होगी।  इस प्रोजेक्ट में उन्होंने एक अभिनेता के रूप में एंट्री ली थी, लेकिन बाद में निर्माता के रूप में जुड़ने का फैसला लिया। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने ऐसा क्यों किया?

विज्ञापन

क्यों लिया फिल्म का निर्माता बनने का फैसला?
श्वेता के प्रोडक्शन में बनने वाली यह फिल्म LGBTQIA+ पर आधारित है। निर्माता के तौर पर फिल्म से जुड़ने के फैसले के बारे में बात करते हुए श्वेता त्रिपाठी ने कहा, "जब एक एक्टर के रूप में यह स्क्रिप्ट मेरे पास आई तो मैं तुरंत इसकी संवेदनशीलता और जिस तरह से इसमें प्रेम को उसके शुद्ध रूप में दर्शाया गया था, उससे आकर्षित हो गई। जैसे-जैसे मैंने गहराई से इसे जाना, मुझे एहसास हुआ कि इस कहानी को सही तरीके से बताया जाना कितना महत्वपूर्ण है। इसके बाद ही मैंने निर्माता के रूप में इसका हिस्सा बनने का फैसला किया।”


यह खबर भी पढ़ें: Sivasri Skandaprasad: कौन हैं शिवश्री स्कंदप्रसाद? ऐश्वर्या राय से क्या है कनेक्शन? BJP सांसद से रचाई शादी

विज्ञापन


कई अन्य जॉनर की फिल्में भी श्वेता की झोली में
श्वेता ने आगे कहा, “यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है। यह प्रेम, पहचान और खुद के होने के साहस का उत्सव है। एक निर्माता के रूप में अब मेरे पास कहानियां कहने की रचनात्मक स्वतंत्रता है और मैं इससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद नहीं कर सकती थी।" इसके अलावा श्वेता के प्रोडक्शन स्लेट में एक हॉरर फिल्म, एक ड्रामा और एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर शामिल है।


यह खबर भी पढ़ें: Honey Singh: मुश्किल में हनी सिंह, अभिनेत्री नीतू चंद्रा इस गाने के खिलाफ पहुंची पटना हाई कोर्ट

बच्चों की कहानियां बनाना चाहती हैं श्वेता
इस फिल्म के अलावा श्वेता की रुचि बच्चों की कहानी बनाने में भी है। यह जॉनर उनके दिल के काफी करीब है। अभिनेत्री का मानना है कि हम जो फिल्में देखते हुए बड़े होते हैं, वह हमें बहुत गहराई से आकार देती हैं और उन्हें ऐसी कहानियां बनाने की उम्मीद है जो बच्चों के दिमाग पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें