फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honey Singh: मुश्किल में हनी सिंह ! अभिनेत्री नीतू चंद्रा इस गाने के खिलाफ पहुंची पटना हाई कोर्ट

Thu, 06 Mar 2025 04:17 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Honey Singh: मशहूर अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने गायक हनी सिंह के नए गाने 'मेनियक' के खिलाफ पटना हाई कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने अदालत में एक अर्जी दाखिल करके कहा है कि गाने में असभ्यता दिखाई गई है।
विज्ञापन
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम- @yoyohoneysingh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Honey Singh: मशहूर अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने गायक हनी सिंह के नए गाने 'मेनियक' के खिलाफ पटना हाई कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने अदालत में एक जनहित याचिका दाखिल करके कहा है कि गाने में असभ्यता दिखाई गई है। हनी सिंह का गाना 'मेनियक' हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। एक महीने में गाने पर सात मिलियन व्यूज आ चुके हैं। इसमें ईशा गुप्ता ने डांस किया है।
विज्ञापन

जनहित याचिका में इन लोगों का भी है नाम
इस जनहित याचिका पर इसी महीने सुनवाई हो सकती है। जनहित याचिका में हनी सिंह के अलावा उन लोगों के भी नाम हैं जिन लोगों ने इस गाने को बनाने में साथ दिया है। इसमें गीतकार लिओ ग्रेवाल और भोजपुरी गायिका रागिनी विश्वकर्मा और अर्जुन अजनबी का भी नाम है।

यह खबर भी पढ़ें: Shweta Tripathi: ‘मिर्जापुर’ की गोलू अब बनाएंगी फिल्म, पेश करेंगी दो महिलाओं की प्रेम कहानी

नीतू चंद्रा ने अदालत से की ये मांग
अपनी जनहित याचिका में पटना की अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने अदालत से मांग की है कि वह गीतकार को गाने के बोल बदलने का निर्देश दे। नीतू चंद्रा बॉलीवुड की कई फिल्मों नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कई भोजपुरी और मैथिली फिल्में बनाई हैं। समीक्षकों ने इनकी तारीफ की है।

यह खबर भी पढ़ें: Sivasri Skandaprasad: कौन हैं शिवश्री स्कंदप्रसाद? ऐश्वर्या राय से क्या है कनेक्शन? BJP सांसद से रचाई शादी
 

असभ्यता कम करने के लिए किया गया भोजपुरी का इस्तेमाल
नीतू चंद्रा ने जनहित याचिका में लिखा कि गाने में खुलेआम अश्लीलता दिखाई गई है। उन्होंने ये भी इल्जाम लगाया कि गाने में भोजपुरी भाषा का इस्तेमाल असभ्यता को कम करने के लिए किया गया है। गाने में महिला सशक्तिकरण की धज्जियां उड़ाई गई है।
विज्ञापन

कौन हैं नीतू चंद्रा?
नीतू चंद्रा अभिनेत्री, मॉडल, फिल्म निर्माता और थिएटर कलाकार हैं। उन्होंने हिंदी, तमिल और तेलुगु को बेहतरीन फिल्में दी हैं। वह डांसर और खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 'यातायात सिग्नल', 'एक दो तीन' और 'ओय लकी! लकी ओय' में काम किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें