परिणीति ने लिखा- 'कोई शब्द नहीं'
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता और अपने पति राघव चड्डा का पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'तीन घंटे से भी कम समय में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पश्चिमी क्षेत्र से रिपोर्ट आ रही हैं। फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर और पंजाब के अन्य हिस्सों में ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली है। जम्मू और कश्मीर में गोलाबारी और यूएवी गतिविधि जारी है। पाकिस्तान एक दुष्ट राष्ट्र है, जिस पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता। दुनिया को यह देखने की जरूरत है'। परिणीति ने यह पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'लिखने के लिए कोई शब्द नहीं हैं'।
Salman Khan: सलमान ने 17 दिन बाद तोड़ी चुप्पी, चंद मिनटों में ही डिलीट किया ट्वीट; ट्रोलर्स बोले- शर्म करो भाई
श्वेता तिवारी ने लिखा, 'विश्वासघात'
श्वेता तिवारी ने भी इस पर गुस्सा जताया है। उन्होंने लिखा है, 'पाकिस्तान ने संघर्ष विराम तोड़ा। अब क्या? अपने विश्वासघात के लिए एक और समझौता'?
फलक बोलीं- 'जो दोगे जवाब में भी वही मिलेगा'
एक्ट्रेस फलक नाज ने भी राघव चड्ढा की पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। साथ ही लिखा है, 'अब आओ डीएम और कमेंट सेक्शन में ज्ञान बताएं। गालियां बकने। कहां गए अमन और शांति का नारा लगाने वाले? ये ही चिल्ला चिल्ला के बोल रहे हैं हम कि अगर हमारे घर हमारे देश पर आंच आएगी तो जवाब में वही मिलेगा जो दोगे। जय हिन्द'।