फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shweta Tiwari: 1000 रुपये के लिए बाथरूम साफ करती थीं पलक, मां श्वेता तिवारी ने किया खुलासा

Sat, 26 Jul 2025 12:37 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shweta Tiwari on Daughter Palak: भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में हाल ही में श्वेता तिवारी ने खुलासा किया है कि उनकी बेटी पलक तिवारी अपनी पॉकेट मनी के लिए घर के काम किया करती थीं।
विज्ञापन
श्वेता तिवारी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी जगत की जानी-मानी अदाकारा श्वेता तिवारी ने हाल ही में अपनी बेटी पलक तिवारी की परवरिश को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान श्वेता ने अपनी बेटी पलक तिवारी को लेकर बताया है कि उन्होंने बेटी को शुरू से ही पैसों के लिए मेहनत करना सिखाया है। 
विज्ञापन


श्वेता तिवारी का पलक को लेकर खुलासा
श्वेता तिवारी का मानना है कि बच्चों को शुरू से ही मेहनत और जिम्मेदारी का महत्व समझाना बेहद जरूरी है। इसी सोच के तहत उन्होंने अपनी बेटी पलक को बचपन से ही कम बजट में रहना सिखाया। श्वेता ने बताया कि अगर पलक अपने तय पॉकेट मनी से ज्यादा खर्च करती थीं, तो उन्हें घर के काम करके उसकी भरपाई करनी पड़ती थी। भारती सिंह के पॉडकास्ट में श्वेता ने बताया कि पलक को कभी भी ज्यादा पैसे चाहिए होते थे तो वो घर के काम किया करती थी।

बाथरूम साफ करके 1000 रुपये लेती थीं पलक
श्वेता ने बताया कि उन्होंने पलक को पैसों की कद्र करना सिखाया है। उन्होंने बताया, 'अगर पलक कहीं जा रही है और 25,000 रुपये के तय बजट से ज्यादा पैसे लग रहे है तो उसे अपना बाथरूम साफ करने पर 1000 रुपये, बर्तन धोने पर 1000 रुपये और बिस्तर ठीक करने पर 500 रुपये मिलते थे।' इस तरह पलक को न सिर्फ अतिरिक्त खर्च की भरपाई करनी पड़ती थी, बल्कि मेहनत की कीमत भी समझ में आती थी।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Singer Cleo Laine Death: सिंगर डेम क्लियो लेन का निधन, 97 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

श्वेता ने ये भी बताया कि वो पलक के पैसों को खुद मैनेज करती हैं। उन्होंने कहा, 'मैं पलक की कमाई को सही जगह निवेश करती हूं और उसके अकाउंट में सिर्फ ज़रूरत भर के ही पैसे छोड़ती हूं।' इस पर पलक मजाक में कहती हैं, 'मम्मी ने मुझे कंगाल बना दिया है।'
विज्ञापन


'द भूतनी' जैसी फिल्म में काम कर चुकीं पलक
पलक तिवारी अब इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। वह 'द भूतनी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और युवा दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय चेहरा बन गई हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें