'द ट्रेटर्स' के प्रतिभागियों का एलान
- फोटो : Instagram @primevideoin
कौन-कौन लेगा ट्रेटर्स-2 में हिस्सा?
इस सीजन में दर्शकों को मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारुकी, क्रिस्टल डिसूजा, पारुल गुलाटी, रणवीर बराड़, शाहनील गिल, दलीप ताहिल, हरमन सिंह, शालिनी पासी, अभिषेक मल्हान, आदित्य कुलश्रेष्ठ, श्वेता तिवारी, रिदा थराना, अंश चोपड़ा, इक्का और तान्या पुरी समेत अन्य लोगों के बीच खेल का मुकाबला होता दिखेगा।
साथ पोज देती दिखीं श्वेता तिवारी और मल्लिका
आज आयोजित 'ट्रेटर्स 2' के इवेंट में श्वेता तिवारी और मल्लिका शेरावत पहुंचीं। इस दौरान दोनों एक्ट्रेस स्टेज पर साथ में सेल्फी लेती नजर आईं। यह पल कैमरे में कैद हो गया और अब इनका वीडियो वायरल हो रहा है। श्वेता तिवारी ब्लैक कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं।
रिया चक्रवर्ती ने दिए पोज
'ट्रेटर्स 2' के इवेंट में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती भी पहुंचीं। इस दौरान वे दिलकश अंदाज में नजर आईं। मिनी ड्रेस पहने उन्होंने पैप्स को पोज दिए। रिया को बतौर प्रतिभागी इस शो में देखा जाएगा।
कब से शुरू होगा ट्रेटर्स 2
करण जौहर भी इवेंट में पहुंचे। बता दें कि 'ट्रेटर्स 2' 13 अगस्त से हर गुरुवार को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा'। 'द ट्रेटर्स' अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर रियलिटी शो फॉर्मेट का भारतीय रूपांतरण है।
सौंदस मौफकीर और पारुल गुलाटी
- फोटो : इंस्टाग्राम
सौंदस और पारुल का खूबसूरत अंदाज
इस बार के सीजन में सौंदस मौफकीर और पारुल गुलाटी भी नजर आएंगे। आज इवेंट में दोनों अदाकाराएं भी खूबसूरत अंदाज में नजर आईं।