श्वेता ने पूछा सवाल
आगे अपनी पोस्ट में श्वेता ने सवाल करते हुए लिखा, ‘यहां उस्ताद बिस्मिल्लाह खान का घर गिराने का निर्णय चाहे परिवार का हो या सरकार का, एक गंभीर सवाल छोड़ जाता है। आखिर हम अपनी संस्कृति और विरासत बचाने में इतने पीछे क्यों हैं? एक ऐसा देश जो कला को गर्व मानता है वह एक महान म्यूजिशियन का घर क्यों नहीं बचा पा रहा? इस घर को म्यूजियम में क्यों नहीं बदला जा रहा?'
घर के लिए चल रहा विवाद
भारत रत्न और शहनाई के जादूगर उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के पुश्तैनी मकान को लेकर इन दिनों काफी विवाद चल रहा है। इस मामले में पहले सरकार पर आरोप लगाए जा रहे थे। मगर वीडीए के अनुसार, मकान का ध्वस्तीकरण किसी सरकारी कार्रवाई के तहत नहीं, बल्कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के परिवार के लोगों ने कराया है।
नगर निगम ने इंस्टाग्राम पर उस्ताद के पौत्र मो. सिब्तैन का 30 सेकंड का वीडियो भी शेयर किया था। इसमें उन्होंने कहा, 'मकान काफी पुराना और जर्जर हो चुका था। परिवार के सदस्यों की ओर से मकान के नवीनीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसी प्रक्रिया के तहत पुराने भवन के स्ट्रक्चर को ध्वस्त किया जा रहा है, ताकि वहां दोबारा निर्माण कराया जा सके।'
परिवारजनों ने भवन के पुनर्निर्माण के बाद उसी स्थान पर भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान का संग्रहालय बनवाने की बात कही है।
श्वेता बसु का वर्कफ्रंट
श्वेता बसु हाल ही में कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं। वे ‘त्रिभुवन मिश्रा: सीए टॉपर’, ‘इंडिया लॉकडाउन’ समेत कई सीरीज में काम कर चुकी हैं। हाल ही में उन्हें ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के नए सीजन में भी देखा गया था। श्वेता को बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस फिल्म 'मकड़ी' के लिए जाना जाता है। फिल्म में उनके अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।