फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Subhash Ghai Hospitalised: फिल्ममेकर सुभाष घई अस्पताल में भर्ती; बोलने में तकलीफ, याददाश्त भी हुई कमजोर

Sat, 07 Dec 2024 11:22 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Subhash Ghai Hospitalised: मशहूर फिल्म निर्माता सुभाष घई को शनिवार को बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

 
विज्ञापन
सुभाष घई - फोटो : इंस्टाग्राम @subhashghai1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर फिल्म निर्माता सुभाष घई को बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें बोलने में कठिनाई और याददाश्त खोने की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, निर्माता के करीबी सूत्र ने एएनआई को बताया कि उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया था और वह अब ठीक हैं। 
विज्ञापन


हर साल कराते हैं रूटीन चेकअप
एएनआई के मुताबिक सूत्र ने कहा, “हम हर साल ऐसा करते हैं, क्योंकि सभी जांच कराना महत्वपूर्ण है। उनके व्यस्त कार्यक्रमों के कारण हम उन्हें अस्पताल में भर्ती कराते हैं ताकि डॉक्टर सभी परीक्षण ठीक से कर सकें। वह अब बिल्कुल ठीक हैं।"
Amol Palekar: करियर खत्म करने की धमकी दी, बीआर चोपड़ा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर अमोल पालेकर ने तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन

 
इन फिल्मों का किया है निर्माण
दिग्गज निर्माता ने बॉलीवुड में कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं। 'कालीचरण', 'विधाता', 'हीरो', 'कर्मा', 'राम लखन', 'सौदागर', 'खलनायक' और 'ताल' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। निर्माता ने अनिल कपूर के साथ कई फिल्में बनाईं, जो हिट रहीं, जिसमें ‘ताल’ और ‘राम लखन’ जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। सुभाष निर्देशक, अभिनेता, गीतकार, संगीत निर्देशक और पटकथा लेखक भी हैं। उन्होंने भारतीय सिनेमा में अतुलनीय योगदान दिया है।

इन फिल्मों में बतौर अभिनेता आए हैं नजर

सुभाष घई एफटीआईआई पुणे से फिल्म और अभिनय की ट्रेनिंग लेने के बाद मुंबई हीरो बनने आये थे। उन्होंने 'उमंग' और 'गुमराह' जैसी फिल्मों में वो बतौर अभिनेता काम भी किया। हालांकि, उन्होंने निर्देशक बनकर जो कमाल किया वह सराहनीय है।


‘इफ्फी’ में की शिरकत
हाल ही में निर्देशक-निर्माता सुभाष घई ने ‘इफ्फी गोवा 2024’ में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपनी डॉक्यू-ड्रामा 'गांधी: ए पर्सपेक्टिव' पर चर्चा की और अपनी किताब 'कर्मा चाइल्ड' के बारे में खुलकर बात की, जो एक फिल्म निर्माता के रूप में उनके सफर के बारे में है।
Vinod Kambli: विनोद कांबली की तरह अर्श से फर्श पर गिरे ये सेलेब्स, राजेश खन्ना से लेकर इन तक के नाम शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें