फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shreya Ghoshal: ओडिशा में श्रेया घोषाल का पहला कॉन्सर्ट, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक; साथ गाया 'सैयारा' सॉन्ग

Fri, 14 Nov 2025 12:11 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shreya Ghoshal Concert: आज ओडिशा के कटक में सिंगर श्रेया घोषाल का कॉन्सर्ट हुआ। इसमें उन्होंने कई बेहतरीन गाने गए। प्रोग्राम में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
विज्ञापन
श्रेया घोषाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल का आज ओडिशा के कटक में एक कॉन्सर्ट हुआ। कटक में पहली बार सिंगर ने परफॉर्म किया है। कॉन्सर्ट में उन्होंने डोला रे डोला, चिकनी चमेली, मस्तानी हो गई, राधा, मनवा लागे समेत कई गाने गाए। इस कॉन्सर्ट में भारी संख्या में दर्शक पहुचें। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रेया घोषाल कॉन्सर्ट में 'मनवा लागे' गाना गा रही हैं। स्टेज काफी कलरफुल है। श्रेया घोषाल गाना गाते हुए काफी खुश हैं। 
 

एक और वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रेया घोषाल 'मस्तानी हो गई' गाना गा रही हैं। गाना गाते हुए उन्होंने डांस भी किया है। उन्होंने जो ड्रेस पहनी है वह इस गाने और डांस पर फिट बैठ रही है।
 

एक दूसरे वायरल वीडियो में श्रेया कह रही हैं 'मुझे जिंदगी में पहली बार कटक आने का मौका मिला है।'
 

श्रेया के कॉन्सर्ट से एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रेया घोषाल फिल्म 'सैयारा' का गाना 'सैयारा तू तो बदला नहीं है' गा रही हैं। उन्होंने दर्शकों से भी कहा कि इस गाने को गाएं। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ गाना गाया।
 

श्रेया ने कॉन्सर्ट में आए लोगों से कहा कि वह अपने मोबाइल फोन के फ्लैश जला कर अपने मोबाइल को हवा में लहराएं। लगभग सभी दर्शकों ने ऐसा ही किया।
 

कॉन्सर्ट में श्रेया ने दूसरी भाषाओं में भी गाने गाए। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
 

 
विज्ञापन

श्रेया के बारे में
आपको बता दें कि श्रेया घोषाल एक भारतीय सिंगर हैं। वह अपने बेहतरीन गानों के लिए जानी जाती हैं। बेहतरीन सिंगिंग के लिए उन्हें कई नेशनल और फिल्मफेयर पुरस्कार मिले हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी और तमिल सहित कई भाषाओं में गाने गाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें