अनुपम खेर की वीडियो में क्या है?
अनुपम खेर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्हें माधव नाम के डिजाइनर के साथ देखा जा सकता है। वह कहते हैं 'मेरी शुरुआती जिंदगी में जिस शख्स ने मेरी ड्रेस डिजाइन की थी वह मिस्टर माधव हैं। आज इनका 75वां जन्मदिन है।' इसके बाद अभिनेता माधव से हाथ मिलाते हुए कहते हैं 'माधव जी आपको जन्मदिन की बधाई।' वह ड्रेस दिखाते हुए कहते हैं 'यह डॉक्टर डैन के कपड़े हैं।' एक दूसरी ड्रेस को दिखाते हुए वह कहते हैं 'साथ में मोगैंबो की ड्रेस भी है।'
आपको बता दें कि डॉक्टर डैन का किरदार फिल्म 'कर्मा' (1986) में था। मोगैंबो का किरदार फिल्म 'मिस्टर इंडिया' (1987) में था।