फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shreya Ghoshal: श्रेया घोषाल का धमाल, कॉन्सर्ट के दौरान की फैन की गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने में मदद

Tue, 22 Oct 2024 02:33 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

श्रेया घोषाल ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया, जब उन्होंने अपने कॉन्सर्ट के दौरान एक व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने में मदद की।
विज्ञापन
श्रेया घोषाल का कॉन्सर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @ shreyaghoshal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रेया घोषाल भारत की बेहतरीन गायिका हैं। इन्होंने कई सुपरहिट गाने दिए हैं। भारतीय संगीत की दुनिया में श्रेया ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। श्रेया के कॉन्सर्ट्स देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। अब हाल ही में, सिंगर ने कोलकाता कॉन्सर्ट में कुछ ऐसा किया, जिसकी हर जगह तारीफ हो रही है। यही नहीं, फैंस श्रेया के इस अवतार को भी देखकर काफी हैरान हो गए हैं।
विज्ञापन


श्रेया घोषाल ने फैंस के लिए किया यह काम
श्रेया घोषाल ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया, जब उन्होंने अपने कॉन्सर्ट के दौरान एक व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने में मदद की। श्रेया ने हाल ही में 19 अक्तूबर, 2024 को अपने ऑल हार्ट्स टूर के एक हिस्से के रूप में कोलकाता में प्रदर्शन किया। अपने शो के दौरान, उन्होंने भीड़ में एक व्यक्ति को एक बोर्ड पकड़े हुए देखा, जिस पर लिखा था, "श्रेया! तुम मेरा दूसरा प्यार हो।"
 

श्रेया ने खास अंदाज में की फैन की मदद
श्रेया ने अपना कॉन्सर्ट रोककर उस आदमी से पूछा, "तो फिर तुम्हारा पहला प्यार कौन है?" बाद में, प्रशंसक ने खुद को ऋषि और अपनी प्रेमिका को अंतरा को सबके सामने इंट्रोड्यूस किया, उसने अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने की इच्छा जताई। जवाब में, गायिका कहती है, "प्रपोज करना तो अच्छे से करना है। आपके पास एक मौका है। आप इसे सार्वजनिक रूप से कर रहे हैं। हर कोई देख रहा है, यहां हजारों लोग हैं।"
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मिल रही सराहना
इतना ही नहीं, श्रेया ने शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी का अपना हिट गाना तुझ में रब दिखता है भी इस जोड़ी को समर्पित किया। श्रेया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस सिंगर की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'श्रेया कितनी प्यारी हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'श्रेया को इसलिए काफी पसंद करते हैं।'
विज्ञापन

 

Kritika Kamra: काबिले तारीफ है कृतिका कामरा की ये पहल, चंदेरी के स्थानीय कारीगरों के सशक्तीकरण को उठाया कदम





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें