फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ऑफिस वाले अटेंडेंस लगाओ'; प्रोफेशनल लुक में श्रद्धा कपूर ने शेयर कीं फोटोज; नेटिजंस ने किए मजेदार कमेंट

Tue, 09 Jun 2026 03:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shraddha Kapoor Photos: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने प्रोफेशनल लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी तस्वीरों पर नेटिजंस ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है और अलग-अलग सवाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@shraddhakapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनके पोस्ट खूब वायरल होते हैं। बीते दिनों उन्होंने डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिस पर न सिर्फ लोगों ने उनके अंदाज की तारीफ की, बल्कि उन्हीं के जैसा डांस करते हुए खूब वीडियो भी बनाए। अब श्रद्धा अपने हालिया पोस्ट को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं।

विज्ञापन

श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@shraddhakapoor
श्रद्धा बोलीं- 'ऑफिस वाले अटेंडेंस लगाओ'
आज मंगलवार को श्रद्धा कपूर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। वे ऑफिस में बैठी हैं। प्रोफेशनल लुक में तस्वीरें पोस्ट करते हुए श्रद्धा ने कैप्शन लिखा है, 'ऑफिस वाले अटेंडेंस लगाओ'। इसके बाद अभिनेत्री के इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। साथ ही मजेदार सवाल भी कर रहे हैं, जिनमें से कुछ का श्रद्धा कपूर ने भी जवाब दिया है।
 

श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@shraddhakapoor
श्रद्धा के पोस्ट पर आए ढेरों कमेंट
श्रद्धा कपूर के पोस्ट पर यूजर के ढेरों कमेंट आए हैं। तस्वीरों में श्रद्धा का पालतू कुत्ता भी है। इस पर एक यूजर ने लिखा, 'वह डॉग कितना किस्मत वाला है'। इस पर श्रद्धा ने लिखा, 'मैं लकी हूं उसे पाकर'। एक यूजर ने पूछा, 'दाल चावल खाकर सोने वाले क्या करें'? इस पर श्रद्धा ने लिखा है, 'उनके लिए रिटायरमेंट योजना है'। इसी तरह एक यूजर ने लिखा, 'कंस्ट्रक्शन साइट से अटेंडेंस लगाई है'। श्रद्धा कपूर ने यूजर को हेलमेट पहनने की सलाह दी है।









विज्ञापन

'ईथा' में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म 'ईथा' है। दर्शक काफी समय से इसका इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने अब आधिकारिक तौर पर इस फिल्म की रिलीज का एलान कर दिया है। श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' इसी साल 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के त्योहार पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साल 2025 में फिल्म 'छावा' बनाने के बाद, निर्माता दिनेश विजन और निर्देशक लक्ष्मण उतेकर एक बार फिर इस फिल्म के लिए साथ आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें