फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Kapoor: 'मैं तुम्हें ढूंढ लूंगी, बाहों में भर लूंगी', श्रद्धा कपूर ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Sat, 28 Jun 2025 12:33 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shraddha Kapoor Shares Cryptic Post: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर कम ही शेयर करती हैं। मगर, हाल ही में उन्होंने कुछ इमोशनल सी लाइनें शेयर की हैं।
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। यहां वे अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट शेयर करती हैं। कई बार मजेदार पोस्ट शेयर करती हैं। मगर, निजी जिंदगी से जुड़ी अपडेट इस प्लेटफॉर्म पर कम ही शेयर करती हैं। मगर, हाल ही में उन्होंने एक ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है कि फैंस भी चौंक गए हैं।

विज्ञापन

श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
श्रद्धा का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
श्रद्धा कपूर ने शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है। इसमें उन्होंने प्यार और सपोर्ट के दर्शाने वाली कुछ इमोशनल सी लाइनें लिखी हैं। अभिनेत्री ने लिखा है:

'जब तुम अकेले हो
मैं तुम्हारे पास बैठ जाऊंगी
जब तुम उदास हो
मैं तुम्हें बाहों में भर लूंगी
मुझे पता है तुम खो जाते हो
मुझे पता है तुम भाग जाते हो
लेकिन मैं तुम्हें ढूंढ लूंगी
और तुम्हें थाम लूंगी'

नेटिजन्स ने पूछे सवाल
श्रद्धा कपूर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर उन्होंने यह कविता किसके लिए लिखी है? क्यों लिखी है? वहीं कुछ नेटिजन्स चिंता जाहिर कर रहे हैं। श्रद्धा कपूर को मजबूत रहने की सलाह दे रहे हैं।

Sitaare Zameen Par: 'सितारे जमीन पर' देख नम हुईं सांसद शशि थरूर की आंखें, बोले- 'दिल को छू लेने वाली फिल्म है'
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर का वर्क फ्रंट
श्रद्धा कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री ने बीते वर्ष फिल्म 'स्त्री 2' के जरिए खूब वाहवाही लूटी। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काटा। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा निर्माता दिनेश विजन के साथ अगले प्रोजेक्ट के लिए बातचीत कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें