फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apoorva Mukhija: इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा बोलीं- सब कुछ नकली…, शो ‘ट्रेटर्स’ में आईं नजर; वीडियो वायरल

Fri, 27 Jun 2025 11:13 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कुछ दिन पहले इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा को रियालिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में देखा गया। इस शो में उनका गेम देखकर कई लोग हैरान हो गए। हाल ही में वह मुंबई में पैपराजी को पोज देती नजर आईं। इसी दौरान अपूर्वा ने कहा- सब नकली है। यह बात वह किसके लिए कहती दिखीं, जानिए?

विज्ञापन
अपूर्वा मखीजा - फोटो : इंस्टाग्राम- @therebelkid
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपूर्वा मुखीजा का सोशल मीडिया पर रेबल किड के नाम से मशहूर हैं। पिछले दिनों वह एक बड़ी कंट्राेवर्सी का हिस्सा रही हैं। इसके बाद एक रियालिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ का हिस्सा बनीं। इस शो का कॉन्सेप्ट काफी हटकर था, कई सारे कंटेस्टेंट्स में से एक व्यक्ति धोखेबाज यानी ट्रेटर होता है, जिसे बाकी लोगों को पहचाना होता है। अपूर्वा के इस शो में अच्छा गेम खेला। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह पैपराजी से बातचीत कर रही हैं। इसी बातचीत में वह बयान देती हैं, ‘सब नकली है?’ यह बात अपूर्वा ने क्यों कही? 

अपूर्वा ने क्यों कही ये बात 

विज्ञापन

वायरल वीडियो में अपूर्वा पैपराजी को पोज दे रही हैं। इसी बीच उनकी एक अंगूठी गिर जाती है। वह अंगूठी की तलाश करती हैं और उसे जमीन से उठाकर पहन लेती हैं। इस पर पैपराजी कहते हैं, ‘अंगूठी मंहगी होगी?’ अपूर्वा का जवाब होता है, ‘नहीं, सब नकली है, 50 रुपये की है। मैं सबकुछ नकली ही पहनती हूं।’ इसके बाद वह हंसने लगती हैं।  
 




अपूर्वा के बिहेवियर से नाराज हुए एक्टर सुधांशु 
पिछले दिनों शो ‘द ट्रेटर्स’ के ही एक कंटेस्टेंट और एक्टर सुधांशु पांडे अपूर्वा के बिहेवियर से नाराज नजर आए। इंस्टाग्राम लाइव के जरिए इस बात का जिक्र एक्टर ने किया था। सुधांशु का कहना था, ‘मैं ये नहीं कह रहा हूं कि अपूर्वा इंसान बुरी है, बस जब आपकी जबान खराब हो जाती है तो सबकुछ खराब हो जाता है।’ दरअसल, अपूर्णा ने शो में एक सीनियर एक्टर आशीष विद्यार्थी के लिए सम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया था, इस बात से सुधांशु पांडे नाराज हो गए।

 

ये खबर भी पढ़ें: Apoorva Mukhija: मुंबई छोड़ने की प्लानिंग कर रहीं अपूर्वा मखीजा, बोलीं- ‘यहां आगे बढ़ने की गुंजाइश नहीं’  

अपूर्वा का कंट्रोवर्सी से नाता 

विज्ञापन

अपूर्वा हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। इंडियाज गॉट लैटेंट में जो विवाद हुआ था, उसमें अपूर्वा भी शामिल थी। जिस एपिसोड में माता-पिता के बारे में अश्लील, अभद्र टिप्पणी की गई, उसमें अपूर्वा भी नजर आईं। बाद में समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया के अलावा अपूर्वा पर भी केस हुआ, कोर्ट से उन्हें भी फटकार लगी थी।  


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें