श्रद्धा कपूर ने दी हिंट
जब फैंस श्रद्धा कपूर की तरफ से किसी फिल्म के एलान करने का इंतजार कर रहे हैं ऐसे में श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी में लिखा है 'पिक्टर अनाउंस करनी है, मेरी प्रोडक्शन कंपनी के लिए, कृपया कोई नाम बताओ'।
Does she own a production company ?
by
u/Electrical-Cap-2314 in
BollyBlindsNGossip
श्रद्धा की पोस्ट ने लोगों को किया कंफ्यूज
इस तरह से हमें पता चलता है कि श्रद्धा जल्द ही एक फिल्म अनाउंस कर सकती हैं। लेकिन उनकी इस लाइन का क्या मतलब है कि 'मेरी प्रोडक्शन कंपनी के लिए।' तो क्या ये समझ लिया जाए कि श्रद्धा कपूर आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण की तरह प्रोड्यूसर बनेंगी? बहरहाल उनकी पोस्ट ने लोगों को कंफ्यूज कर दिया है।
यह खबर भी पढ़ें: Preity Zinta: प्रीति जिंटा किसे चुनेंगी शाहरुख खान या सैफ अली खान? एक्ट्रेस ने दिया फनी जवाब
यूजर ने किए दावे
श्रद्धा ने जैसे ही अपनी स्टोरी शेयर की ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। एक यूजर ने लिखा कि 'शायद वह एक प्रोडक्शन हाउस खोलेंगी।' एक दूसरे यूजर ने दावा किया कि 'जब मैंने पोस्ट देखी तो मुझे भी यही ख्याल आया।' एक दूसरे यूजर ने उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम 'गोगो' बताया। 'अंदाज अपना अपना' फिल्म में ये नाम श्रद्धा के पापा यानी शक्ति कपूर का था। बहरहाल श्रद्धा कपूर से फैंस विनती कर रहे हैं कि वह यह बताएं कि वह फिल्म लाने वाली हैं या प्रोड्यूसर बनने वाली हैं?
यह खबर भी पढ़ें: Kiara Sidharth: करीना कपूर से लेकर आलिया तक ने भेजा प्यार, कियारा-सिद्दार्थ के यहां आने वाला है नन्हा मेहमान