फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Preity Zinta: प्रीति जिंटा किसे चुनेंगी शाहरुख खान या सैफ अली खान? एक्ट्रेस ने दिया फनी जवाब

Fri, 28 Feb 2025 05:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने हाल ही में फैंस से लाइव चैटिंग करते वक्त बहुत ही मजाकिया अंदाज में जवाब दिया है। एक फैन ने उनसे पूछा था कि आप शाहरुख खान या सैफ अली खान में से किसको चुनना पसंद करेंगी?
विज्ञापन
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम @realpz
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फैंस से लाइव चैटिंग की। 'वीर जारा' की अभिनेत्री ने राजनीति से स्पोर्ट्स तक के सवालों के बेहद अच्छे ढंग से जवाब दिया। उन्होंने अपने जवाब से लोगों को हैरान करके रख दिया। जब उनसे पूछा गया कि आप शाहरुख खान या सैफ अली खान में से किसको चुनना पसंद करेंगी। इस पर उन्होंने बहुत मजाकिया जवाब दिया।
विज्ञापन

शाहरुख खान या सैफ अली खान
प्रीति जिंटा से फैन ने पूछा कि शाहरुख खान या सलमान खान में से एक को चुनें। प्रीति जिंटा के शाहरुख खान और सैफ अली खान दोनों के साथ बहुत अच्छ रिश्ते हैं। तो उन्होंने किसी एक को चुनने के बजाए बहुत ही चालाकी से जवाब दिया कि 'मैं हमेशा खान को चुनूंगी'। इस जवाब ने फैंस का दिल जीत लिया। एक यूजर ने कहा कि 'वो दोनों खान ही हैं।' एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि 'यह प्रीति सैफ का जवाब है।'

यह खबर भी पढ़ें: Kiara Sidharth: करीना कपूर से लेकर आलिया तक ने भेजा प्यार, कियारा-सिद्दार्थ के यहां आने वाला है नन्हा मेहमान

अभिनेत्री प्रीति जिंटा। - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में तीनों आए नजर
आपको बता दें कि शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान ने 'कल हो न हो' फिल्म में एक साथ काम किया है। यह फिल्म लव ट्राइएंगल पर आधारित है। इसमें शाहरुख खान प्रीति जिंटा से प्यार करता है लेकिन वह प्रीति की खुशी के लिए उसे उसके दोस्त सैफ के साथ रहने देता है।

यह खबर भी पढ़ें: Kangana Javed: ऋतिक-कंगना के अफेयर से शुरू हुआ था कंगना-जावेद का विवाद, जानें पूरा घटनाक्रम
विज्ञापन

प्रीति इसी साल पर्दे पर नजर आएंगी
प्रीति जिंटा के काम की बात करें तो वह जल्द ही 'लाहौर 1947' फिल्म में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म पीरियड ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल अहम रोल में होंगे। फिल्म भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर बनी है। फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान हैं। यह फिल्म इसी साल 2025 में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें