फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘टॉक्सिक’ से नहीं होगी ‘ईठा’ की टक्कर, अब इस दिन होगी रिलीज; आयुष्मान की ‘उड़ता तीर’ की भी रिलीज डेट अनाउंस

Tue, 11 Aug 2026 08:24 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Udta Teer And Etha Release Date Announced: मंगलवार को बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान किया गया है। फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट के साथ ही श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ के मेकर्स ने भी नई रिलीज डेट की जानकारी साझा की।
विज्ञापन
टॉक्सिक, ईठा, उड़ता तीर - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को बॉलीवुड की दो मच अवेटेड फिल्मों की रिलीज डेट मेकर्स ने अनाउंस की। जहां एक और आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट तय की। वहीं दूसरी तरफ श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा ली। जानें अब ये दोनों फिल्में कब रिलीज होगीं ?

विज्ञापन


कब रिलीज होगी फिल्म ‘उड़ता तीर’?
फिल्म ‘उड़ता तीर’ से आयुष्मान खुराना और सारा अली खान एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। यह एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म है जो 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन आकाश ए. कौशिक ने किया है। वहीं फिल्म में निर्माताओं की लंबी लिस्ट है। फिल्म का निर्माण करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन मिलकर कर रहे हैं।

क्या होगी कहानी?

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'उड़ता तीर' एक परिवारिक एंटरटेनर फिल्म होगी।
  • फिल्म पहले मेकर्स फिल्म को सितंबर में रिलीज करने की योजना बना रहे थे।
  • मगर फिर इसे आगे खिसका दिया गया। अब यह फिल्म अक्टूबर में रिलीज होगी।
विज्ञापन

'ईठा' - फोटो : X

कब रिलीज होगी फिल्म ‘ईठा’?
श्रद्धा कपूर की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘ईठा’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म लावणी साम्रज्ञी विठाबाई नारायणगावकर के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने पांच दशक तक लावणी लोककला को अपना जीवन समर्पित किया। 

'टॉक्सिक' से टाला क्लैश

  • पहले यह फिल्म इसी महीने 28 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, जहां इसकी टक्कर 26 अगस्त को रिलीज होने जा रही मल्टीस्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' से होती।
  • अब मेकर्स ने इसे 4 दिसंबर 2026 को रिलीज करने का फैसला किया है।
  • इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। फिल्म में श्रद्धा के अलावा रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर, प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघर में प्रभास की फिल्म में होगा सामना 
भले ही फिल्म ‘ईठा’ ने 'टॉक्सिक' से टकराव बचा लिया है पर 4 दिसंबर को इसका टकराव प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ से होगा। फिलहाल 'फौजी' की रिलीज डेट 3 दिसंबर 2026 है। ‘फौजी' का निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है। फिल्म की कास्ट में प्रभास के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, जया प्रदा और अनुपम खेर भी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें