छात्र विरोध प्रदर्शन पर नसीरुद्दीन ने क्या कहा था?
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौराम एक्टर नसीरुद्दीन ने बॉलीवुड एक्टर्स की चुप्पी पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के ए लिस्ट एक्टर्स पर निशाना साधते हुए कहा था, 'वे ऐसा तब करेंगे जब उनका जमीर उनसे ऐसा करने को कहेगा। एक कहावत है, जिस कुत्ते के मुंह में हड्डी होती है, वह भौंक नहीं सकता। जैसे ही हड्डी उनके मुंह से गिर जाएगी या उनके दांत टूट जाएंगे, तब वे भौंकेंगे। तो जिनके मुंह में हड्डियां होती हैं, वे बोल नहीं सकते।'
कंगना के हालिया विवाद
बीते कुछ दिनों से कंगना का नाम खूब चर्चा में है। पहले तो वह जेन जी को लेकर दी अपनी टिप्पणी को लेकर चर्चा में आई थीं। इसके बाद उन्होंने कई ऐसे अभिनेताओं को भी घेरा जो इस प्रोटेस्ट के हित में थे।
- जेन जी को बुलाया गटर छाप: जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान कई ऐसे वीडियाे वायरल हुए थे जिसमें कुछ युवा अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने जेन-जी और प्रदर्शनकारियों को 'गटर छाप' और 'जेनरेशन गटर' तक कह दिया था। इस बयान पर भारी बवाल हुआ था।
- इंडस्ट्री के कलाकारों को घेरा: इसके बाद कंगना ने जेन-जी और सीजेपी प्रोटेस्ट का समर्थन करने वाले सोनाक्षी सिन्हा और सोनू सूद सहित कई लोगों की आलोचना की थी।
- ऋतिक पर फिर दिया बयान: इसी बीच सोशल मीडिया पर चल रहे एक ट्रेंड पर ऋतिक ने कहा था कि बिना संदर्भ के किसी का पक्ष लेना समाज की समस्या है। ऋतिक के इस बयान पर भी कंगना ने टिप्पणी की। उन्होंने ऋतिक को नसीहत दी कि वे एक कमिटेड रिश्ते में हैं और किसी महिला को इस तरह परेशान करने या अपने नाम पर होने वाली ट्रोलिंग को बढ़ावा देने के बजाय उसकी निंदा करें।
- बाद में लिया अपने बयान पर यू-टर्न: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा युवाओं की आवाज सुनने पर जोर दिए जाने के बाद, कंगना ने अपने सुर बदले और जेन-जी को देश की 'असली ताकत' व राष्ट्रीय संपत्ति बताया।