सीआईडी देखना नहीं भूलते थे दया के पिता
दयानंद शेट्टी सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में अपने पिता को याद करते दिखे। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके पिता कभी थिएटर में फिल्में नहीं देखते थे। मगर, रात 9:30 बजे वे 'सीआईडी' देखना कभी नहीं भूलते थे।
दयानंद ने पिता को क्यों कहा 'अनलकी'?
दयानंद ने पिता को लेकर कहा, 'मेरे ख्याल से वे अनलकी इंसान थे। बहुत स्ट्रगल किया उन्होंने। शादी बहुत देर से की। शायद 37 साल की उम्र में। उनकी एक बहन थी, जिनके पति छोड़कर चले गए थे और उनके बच्चे थे। उनके बच्चों की शिक्षा का वह पूरा देख रहे थे। पहले ऐसा दौर था कि बहन के बच्चों की या बहन की लाइफ सैटल नहीं हुई और भाई ने शादी कर ली तो उसे 'क्राइम' की तरह माना जाता था। उन्होंने अपनी बहन के लिए बहुत कुछ किया'।
इस वजह से बिजनेस में हुआ घाटा
दया ने पिता को लेकर आगे बताया, 'लाइफ में उनकी हमेशा दिक्कत ही रही। उन्होंने बिजनेस भी किया तो खराब बिजनेसमैन रहे। हम लोग बिजनेस करते हैं तो हर चीज की कॉस्टिंग करते हैं। वो वैसे नहीं थे। वो ये मानते थे कि अगर आदमी पैसे देकर चाय पी रहा है तो वह खुश होना चाहिए। उसका पेट भरना चाहिए। ऐसे तो मुनाफा होगा ही नहीं। इस चक्कर में घाटा हो जाता था। हमारा होटल का बिजनेस था, लेकिन कभी फायदा नहीं हुआ। महीने के आखिर में यही देखना पड़ता था कि कैसे करेंगे आगे'। यह बातें बताते हुए दयानंद काफी भावुक हो गए।