फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्त्री 2' में किसने किए थे श्रद्धा के स्टंट, फिल्म रिलीज के दो साल बाद साझा किए वीडियो; देखकर चौंके यूजर्स

Mon, 24 Aug 2026 10:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who is Nadine Theron: हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर कई एक्शन सीक्वेंस भी करती दिखीं। हकीकत में यह स्टंट किसने किए थे? जानिए
विज्ञापन
नादिन थेरॉन-श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@nadinetheron_stunt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैडॉक्स फिल्म्स की 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसने शानदार प्रदर्शन किया। श्रद्धा कपूर ने भी अपने अभिनय से खूब दिल जीते। साथ ही कुछ रोमांचक एक्शन भी करती दिखी थीं। मगर, हकीकत में यह एक्शन सीक्वेंस किसने परफॉर्म किए थे? इसका खुलासा खुद ये हैरतअंगेज स्टंट करने वाली अदाकारा ने किया है।

विज्ञापन

नादिन थेरॉन - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रद्धा कपूर के स्टंट किसने किए?
फिल्म 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर ने कई रोमांचिक एक्शन सीन्स से दर्शकों का दिल जीता। मगर, हकीकत में यह एक्शन सीन नादिन थेरॉन ने किए थे। अब फिल्म की रिलीज के करीब दो साल बाद नादिन थेरॉन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म के बीटीएस (बिहाइंड द सीन) साझा किए हैं। श्रद्धा कपूर का आइकॉनिक चोटी लहराने वाला स्टंट भी वे करती दिख रही हैं।

कौन हैं नादिन थेरॉन?
नादिन थेरॉन एक दक्षिण अफ्रीकी अभिनेत्री और प्रोफेशनल स्टंट आर्टिस्ट हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में मुख्य अभिनेत्रियों के लिए स्टंट बॉडी डबल के रूप में काम किया है। नादिन ने आज सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। 

नादिन थेरॉन-श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
आदिन ने बीटीएस शेयर कर क्या कहा?
इसके साथ लिखा है, 'मूवीज मंडे'। आगे लिखा है, 'स्त्री 2, यह सच में बहुत मजेदार प्रोजेक्ट था। भारत को एक्सप्लोर करने, गैग्स आजमाने, कैमरे के सामने तैयार रहने और शानदार श्रद्धा कपूर के साथ काम करने का मौका मिला। इस प्रोजेक्ट में मुझे शामिल किया गया, इसके लिए शुक्रगुजार हूं। 
 
विज्ञापन

नादिन थेरॉन-आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट के स्टंट भी कर चुकी हैं नादिन
श्रद्धा के अलावा नादिन थेरॉन ने आलिया भट्ट की बॉडी डबल के रूप में भी काम किया है। यश राज फिल्म्स की एक्शन स्पाई फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट के एक्शन सीन उन्होंने परफॉर्म किए। नादिन ने 'अल्फा' के भी बीटीएस शेयर किए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें