शिव ठाकरे अपने दोस्त अब्दु रोजिक की शादी की खबर को सुनकर काफी खुश हैं। वे कहते हैं, 'पहले तो जब मुझे पता चला कि अब्दु शादी कर रहा है, तब मुझे यकीन भी नहीं हुआ। मुझे लगा ऐसे ही कोई मजाक है, लेकिन बाद में खुद अब्दु रोजिक ने मुझे कॉल करके सब बताया।
'बिग बॉस 16' अब्दु रोजिक एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में अब्दु रोजिक ने दुनिया के सामने इस बात का खुलासा किया है कि वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड अमीरा के साथ सगाई की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी थी। वहीं अब्दु रोजिक के दोस्त शिव ठाकरे ने अब्दु की शादी को लेकर मीडिया से बातें की हैं। आइए आपको बताते है शिव ने क्या कहा है और क्या वे अब्दु रोजिक की शादी में शामिल होंगे।
विज्ञापन
अब्दु रोजिक की शादी की बात पहले लगा मजाक
शिव ठाकरे अपने दोस्त अब्दु रोजिक की शादी की खबर को सुनकर काफी खुश हैं। वे कहते हैं, 'पहले तो जब मुझे पता चला कि अब्दु शादी कर रहा है, तब मुझे यकीन भी नहीं हुआ। मुझे लगा ऐसे ही कोई मजाक है, लेकिन बाद में खुद अब्दु रोजिक ने मुझे कॉल करके सब बताया। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं। वे अपनी जिंदगी में प्यार और खुशियां डिजर्व करते हैं'।
दोस्त की शादी में होंगे शामिल
शिव ठाकरे से जब पूछा गया कि क्या वे अब्दु रोजिक की शादी में शामिल होंगे। इस सवाल के जवाब में शिव कहते हैं, 'ये भी कोई पूछने की बात है। मेरे यार की शादी है और मैं उसमें जरूर शामिल होऊंगा। इतना ही नहीं मैं दिल खोलकर डांस भी करने वाला हूं। मैं उनकी शादी की खबर सुनकर पहले आश्चर्यचकित जरूर हुआ था, लेकिन अब जब मैं सब कुछ जान गया हूं तो अब्दु के लिए बहुत खुश हूं'।
इस दिन होगी शादी
शिव ठाकरे ने बताया कि अब्दु रोजिक की शादी में शामिल होने के लिए वे यूएई जाएंगे। अब्दु अपनी शादी की योजना बना रहे हैं। वे यूएई में शादी करने वाले हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब्दु 7 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शिव ठाकरे और अब्दु की दोस्ती 'बिग बॉस 16' के दौरान हुई थी। पुरे सीजन दोनों टॉम एन्ड जेरी के नाम से प्रसिद्ध रहे। शो खत्म होने के बाद भी अब्दु जब भी भारत आते हैं शिव से जरूर मिलते हैं। शिव के अलावा फिल्म निर्माता साजिद खान भी अब्दु के मित्र हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि वे भी अब्दु की शादी में शामिल होंगे।