फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kunal Kamra: कामरा के विवादित टिप्पणी से भड़के शिंदे गुट के कार्यकर्ता, कॉमेडियन की तस्वीर पर फेंकी स्याही

Tue, 25 Mar 2025 08:37 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kunal Kamra: हाल ही में कुणाल कामरा के बयान पर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा कॉमेडियन की तस्वीर पर जूते, चप्पल और स्याही फेंककर लोगों ने अपना आक्रोश दिखाया।
विज्ञापन
कुणाल कामरा - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम को गद्दार जैसे शब्दों से टिप्पणी करने पर कॉमेडियन कुणाल कामरा विवादों में घिर गए हैं। जगह-जगह उनका विरोध हो रहा है। उनकी तस्वीरों पर जूते,चप्पल स्याही आदि फेंककर लोग अपना आक्रोश दिखा रहे हैं। शिवसेना (शिंदे गुट) को लेकर दिए बयान ने उनकी मुश्किलों बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


महिलाएं कार्यकर्ताएं भी आईं विरोध में
कॉमेडियन कुणाल कामरा के बयान के विरोधों को हवा तब मिली, जब उन्होंने डिप्टी सीएम फणनवीस से मांगी मांगने से मना कर दिया। इस बात पर शिवसेना (शिंदे गुट) पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए और वह सड़कों पर उतर आए। विरोध की कड़ी में पहली घटना डोंबिवली ईस्ट के इंदिरा चौक पर हुई, जहां महिलाओं समेत कई कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। कॉमेडियन कामरा की तस्वीर पर स्याही फेंकी और जूतो-चप्पलों से पिटाई की। दूसरी घटना ठाणे के टेंभी नाके में हुई, जहां पार्टी के कार्यकर्ता आनंद आश्रम में एकत्रित हुए और रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने कामरा के पुतले में आग लगाने का भी प्रयास किया। 

यह खबर भी पढ़ें: Box Office Report Monday: 'छावा' का जलवा जारी, सोमवार को लाखों में सिमट गईं 'द डिप्लोमैट' और 'तुमको मेरी कसम'
विज्ञापन


जानिए कॉमेडियन की प्रतिक्रिया
स्टैंड-अप शो के दौरान कॉमेडियन कामरा ने ‘दिल तो पागल है’ फिल्म के एक लोकप्रिय हिंदी गाने की पैरोडी की, जिसमें शिंदे को गद्दार कहा। उन्होंने महाराष्ट्र में पार्टियों में हुए विभाजन का भी जिक्र किया, जिसमें जिसमें शिवसेना और एनसीपी के भीतर पार्टी विभाजन का उन्होंने मजाक उड़ाया था। कॉमेडियन की विवादास्पद टिप्पणी पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, कामरा को अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगनी चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें: Kesari 2: 'केसरी 2' से पहले इन फिल्मों में दिखी जलियांवाली बाग हत्याकांड की कहानी, भयावह दृश्य देख दहल गए दिल

एक नजर पूरे मामले की ओर
कॉमेडियन कुणाल कामरा ने मुंबई में आयोजित अपने शो में महाराष्ट्र की राजनीति पर टिप्पणी की थी। एकनाथ शिंदे के दल बदलने को लेकर कामरा ने एक फिल्मी गाने का भी सहारा लिया था। इस विवादित टिप्पणी पर भड़के शिवसेना के युवा कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई के खार इलाके में होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की थी। इसी होटल में कामरा के शो की शूटिंग हुई थी। उपद्रव के बाद शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। बीएनएस और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई। विवादित टिप्पणी मामले में कामरा पर भी मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें