फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shilpa Shirodkar: 'गोली लगने से शिल्पा शिरोडकर की मौत, पैरेंट्स के 25 मिस्ड कॉल'; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा

Mon, 21 Jul 2025 01:38 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shilpa Shirodkar Shot Dead: शिल्पा शिरोडकर ने फिल्म 'रघुवीर' की शूटिंग के दौरान हुए एक मामले के बारे में बताया है। शिल्पा ने बताया कि फिल्म के प्रमोशन के लिए एक अजीब काम किया गया था।
विज्ञापन
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 1995 में जब शिल्पा शिरोडकर फिल्म 'रघुवीर' की शूटिंग कर रहीं थीं, तब अफवाह फैली कि गोली लगने से उनकी मौत गई है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई, उनके साथ शिल्पा शिरोडकर, सुरेश ओबेरॉय, सुधा चंद्रन, मोहनीश बहल, अरुणा ईरानी, गुलशन ग्रोवर और प्रेम चोपड़ा थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान अफवाह फैली कि शिल्पा शोरोड़कर की गोली लगने की वजह से मौत हो गई है। इस अफवाह के बाद अभिनेत्री के घर पर मातम पसर गया। हालांकि, बाद में निर्माताओं ने उन्हें बताया कि यह फिल्म के लिए प्रचार का एक तरीका था। 
विज्ञापन

शूटिंग के वक्त उड़ी थी अफवाह
पिंकविला से हाल ही में बातचीत में, शिल्पा शिरोडकर ने इस गलतफहमी के बारे में बात की। उन्होंने कहा 'मैं कुल्लू मनाली में थी। मेरे पिताजी होटल में फोन करने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि उस समय हमारे पास मोबाइल फोन नहीं थे। मैं वहां सुनील शेट्टी के साथ शूटिंग कर रही थी। वहां शूटिंग देख रहे सभी लोग यही सोच रहे थे कि यह शिल्पा है या कोई और, क्योंकि उन्हें खबर पता थी।'

शिल्पा शिरोडकर - फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiocinema
शिल्पा को की गई 25 मिस्ड कॉल
शिल्पा ने आगे कहा 'जब मैं कमरे में वापस आई, तो लगभग 20-25 मिस्ड कॉल पड़े थे। मेरे माता-पिता चिंतित थे, क्योंकि अखबार में हेडलाइन छपी थी कि शिल्पा शिरोडकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।'

यह खबर भी पढ़ें: Ajith Kumar: कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे सुपरस्टार अजित कुमार, इस नेक काम के लिए हो रही वाहवाही

अफवाह फैलाने की नहीं ली गई इजाजत
हालांकि, बाद में फिल्म के निर्माता ने उन्हें बताया कि यह प्रचार का एक तरीका था। अभिनेत्री ने बताया 'जब उन्होंने मुझे बताया, तो मैंने कहा, 'ठीक है' लेकिन थोड़ा ज्यादा हो गया। उस समय कोई पीआर या कुछ भी नहीं था। मैं आखिरी व्यक्ति थी जिसे पता चला कि ऐसा कुछ होने वाला है। उस समय कोई भी इजाजत नहीं लेता था। फिल्म अच्छी चली, इसलिए मैं ज्यादा नाराज नहीं थी।'
विज्ञापन

शिल्पा शिरोडकर का काम
शिल्पा शिरोडकर जल्द ही तमिल फिल्म 'जटाधारा' में नजर आएंगी। यह अलौकिक थ्रिलर फिल्म है। अभिनेत्री कई वर्षों के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। फिल्म साजिश और पौराणिक कथा पर आधारित है। सुधीर बाबू इस फिल्म में अहम किरदार में होंगे। इसमें सोनाक्षी सिन्हा भी होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें