डंबल हाथ में थामे थिरकती आईं नजर
शिल्पा शेट्टी ने आज सोमवार को एक मोटिवेशनल वीडियो साझा किया है। इसके जरिए उन्होंने बताया कि उनके सेहतमंद रहने का राज डांस के शौक में छिपा है। वीडियो में अभिनेत्री डंबल हाथ में लिए डांस करती नजर आ रही हैं। यह उनके लिए वर्कआउट का काम भी कर रहा है और डांस का शौक भी पूरा हो रहा है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'हफ्ते का रिमाइंडर, डांस करना कभी मत भूलिए'।