फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shilpa Shetty Controversy: शिल्पा शेट्टी को मंदिर में तस्वीरे खींचवाना पड़ेगा महंगा? कारण बताओ नोटिस जारी

Tue, 29 Oct 2024 04:35 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shilpa Shetty Controversy: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर में दर्शन करने की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो चुका है। मंदिर प्रशासन ने एक अधिकारी और सेवादार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
 
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ओडिशा के भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर में दर्शन करने गई थीं। मंदिर में अभिनेत्री के प्रवेश करने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिसके बाद इन तस्वीरों और वीडियोज को लेकर विवाद खड़ा हो चुका है। अभिनेत्री के मंदिर में प्रवेश करने की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद एक सेवादार और एक अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी
शिल्पा शेट्टी के मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति देने के बाद मंदिर प्रशासन ने एक सेवादार और एक अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शिल्पा शेट्टी सोमवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भुवनेश्वर में थीं और शाम को मंदिर गईं। वहां जाकर अभिनेत्री ने फोटो खिंचवाई और वीडियो बनाया। बता दें कि मंदिर परिसर में कैमरा ले जाने पर प्रतिबंध है।
Vidya Balan: अपने मोटापे को लेकर विद्या बालन ने की खुलकर बात, बोलीं- इस साल बिल्कुल भी वर्कआउट नहीं किया
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट ने क्या कहा?
इस पूरे मामले पर भुवनेश्वर के एडीएम रुद्र नारायण मोहंती ने कहा, "हमारे संज्ञान में आया है कि शिल्पा शेट्टी की तस्वीरें वायरल हुई हैं। हमने मामले के संबंध में एक सेवादार और एक पर्यवेक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।  उन्हें सात दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देना होगा।" उन्होंने कहा कि दोनों को अभिनेत्री के साथ तस्वीरों में देखा गया था। 

विधायक ने कहा- सख्त कार्रवाई होगी
स्थानीय भाजपा विधायक बाबू सिंह ने भी इस बात पर चिंता जताई और कहा कि प्रतिबंध के बावजूद मंदिर परिसर में कैमरे या मोबाइल फोन कैसे ले जाने दिए गए। उन्होंने कहा, "यहां तक कि जब प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति मंदिर में आते हैं, तब भी अंदर कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं होती। मंदिर में आने वाले मशहूर हस्तियों को भी परिसर के अंदर मोबाइल फोन न ले जाने का निर्देश दिया जाता है, लेकिन फिर भी ये गलतियां हो रही हैं। ऐसी घटनाओं में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।"
Arshad Warsi: जब अरशद वारसी को नहीं जंची ‘जॉली एलएलबी 2’ की स्क्रिप्ट, फिर इसलिए सुझाया अक्षय का नाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें