फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Angelina Jolie: एंजेलिना जोली के बच्चे हैं बेहद शर्मीले, खुद को रखते हैं लाइमलाइट से दूर

Tue, 29 Oct 2024 03:08 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने साझा किया कि उनके बच्चे खुद को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। वह खुद को निजी रखना पसंद करते हैं।   
 
विज्ञापन
एंजेलिना जोली - फोटो : इंस्टाग्राम @angelinajolie
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट के छह बच्चे हैं, लेकिन उनमें से कोई भी अपने माता-पिता के नक्शेकदम पर नहीं चलता। अभिनेत्री ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके बच्चों को अभिनेता बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह अपना जीवन बहुत निजी रखते हैं। 
विज्ञापन


एंजेलिना के बच्चे हैं शर्मीले
हाल ही में एंजेलिना लॉस एंजिल्स में एएफआई प्रीमियर में अपने बच्चों के साथ शामिल हुईं। छह बच्चों, (मैडॉक्स, पैक्स, जहरा, शिलोह, और जुड़वां बच्चे नॉक्स और विविएन) की मां को उम्मीद नहीं है कि उनके बच्चे अभिनेता बनेंगे। एंजेलिना जोली के बच्चे 'बहुत निजी' हैं रविवार को प्रीमियर में उन्होंने‘ई! न्यूज’ से बातचीत में कहा कि उनके बच्चे शर्मीले हैं और वह निजी रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "वह निजी रहना चाहते हैं।"
Vidya Balan:'किस एंगल से हीरोइन दिखती है?' निर्माता के इस कमेंट से आहत हुई थीं विद्या, छह महीने नहीं देखा आईना
विज्ञापन

 
बच्चों को एक अच्छा जीवन देने में रही कामयाब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में वह अपने बच्चों के लिए एक ऐसा जीवन बना पाई हैं, जो उन्हें खुश रखता है। उनका कुछ समय संघर्षपूर्ण था, लेकिन अभिनेत्री को गर्व है कि उनके बच्चे  मजबूत हैं। उन्होंने कहा, “वे उनके सबसे बड़े समर्थक भी हैं। सभी बच्चे अद्भुत हैं।”
 
बीते हुए कल से आगे बढ़ रहीं अभिनेत्री
रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री को "अतीत में फंसने" में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह तेजी के साथ अपने बीते हुए कल से आगे बढ़ रही हैं। अभिनेत्री अपने परिवार, करियर और भविष्य  पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाह रही हैं।

बेटी के साथ बनवाए थे टैटू
अभिनेत्री के बच्चे कैमरे का सामना करने से बचते रहते हैं, लेकिन वह अपनी मां के बहुत बड़े समर्थक हैं। सितंबर में सीआर फैशन बुक के साथ एक साक्षात्कार के दौरान, उन्होंने खुलासा किया कि ब्रॉडवे शो ‘द आउटसाइडर्स’ में के दौरान उन्होंने अपनी बेटी विविएन के साथ एक जैसे टैटू बनवाए थे।
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर साझा किया बच्चों का हेलोइन लुक, कुछ ऐसा है 'पुष्पा 2' से कनेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें