फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: क्रोएशिया में एक लड़की पर भड़कीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी? नाराज फैंस बोले- ‘पैसों से क्लास नहीं…’

Wed, 11 Jun 2025 11:52 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shilpa Shetty Angry Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक लड़की से बहस करती दिख रही हैं। देखें वीडियो। 

विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम- @theshilpashetty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इस समय क्रोएशिया में अपने पति और परिवार के साथ मौजूद हैं। हालांकि, एक्ट्रेस अपने जन्मदिन के सिलसिले से वहां एंजाय करने पहुंची थीं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कहा जा रहा है कि अभिनेत्री और उनका परिवार एक विदेशी लड़की से लड़ रहा है। इस वीडियो पर नेटिजंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। आइए जानते हैं क्या है वीडियो। 

क्या है वायरल वीडियो? 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बताया गया कि ये वीडियो क्रोएशिया के हावर आईलैंड का है। वीडियो में कुछ कहासुनी होती दिख रही है और वहां लोगों की भीड़ भी जमा है। वहीं वीडियो में दावा किया जा रहा है कि वीडियो में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनका परिवार एक युवा विदेशी लड़की से बहस कर रहे हैं। इसके साथ ही पोस्ट में बताया गया कि यह घटना 9 जून की है, जिसमें एक विदेशी लड़की ने शिल्पा और उनके परिवार से धीरे आवाज में बात करने को कहा। इसपर एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि वो लड़की अपनी आवाज कम करें। इसके बाद अभिनेत्री के पति नाराज हो गए और विवाद बढ़ गया। हालांकि, वीडियो में अभिनेत्री या उनका परिवार नहीं दिख रहा है, लेकिन इस वीडियो में हंगामे को दिखाया गया है, जिसमें आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई है।



नेटिजंस दे रहे प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि उन्हें शिल्पा नहीं दिखीं। दूसरे यूजर ने कहा कि वह तब तक विश्वास नहीं करेंगे, जब तक कोई सही वीडियो नहीं देंगे। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि पैसे से आपकी क्लास नहीं खरीदी जा सकती। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये वीडियो इसकी पुष्टि नहीं करता। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Arbaaz Khan: 'नर्वस हूं, खुश हूं और बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं', पत्नी शूरा की प्रेग्नेंसी पर बोले अरबाज खान


शिल्पा शेट्टी का वर्कफ्रंट
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में के लिए जाना जाता हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार साल 2021 में ‘हंगामा 2’ फिल्म में देखा गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें