शेखर सुमन इन दिनों अपने आगामी शो 'हीरामंडी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस शो से वे काफी समय बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं। शेखर सुमन के लिए यह शो इसलिए भी खास है क्योंकि इस शो में वे अपने बेटे अध्यन सुमन के साथ पहली बार एक्टिंग करते दिखाई देंगे। पिछले दिनों अपने शो के प्रमोशन के दौरान वे अपने पुराने चैट शो 'सिंपली शेखर' के बारे में बातें करते नजर आए। इतना ही नहीं शेखर इंटरव्यू के दौरान दिवंगत अभिनेत्री परवीन बाबी के बारे में भी कई दिलचस्प खुलासे करते दिखे।
परवीन बाबी 'सिंपली शेखर' में शामिल होना चाहती थीं
इन दिनों सोशल मीडिया पर शेखर सुमन के शो 'सिंपली शेखर' का एक क्लिप काफी वायरल हो रहा है। उस क्लिप में परवीन बॉबी अमिताभ बच्चन के बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। यह इंटरव्यू परवीन बॉबी ने अपनी मृत्यु से पहले दिया था। शेखर उन दिनों को याद करते हुए कहते हैं, 'एक दिन मुझे परवीन बॉबी का कॉल आया और उन्होंने मुझसे कहा कि वे मेरे शो 'सिंपली शेखर' का हिस्सा बनना चाहती हैं'।
Operation Trident: एक्सेल एंटरटेनमेंट का बड़ा एलान, सनशाइन डिजिमीडिया के साथ बनाएंगे फिल्म 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
परवीन बाबी पागल नहीं थीं..
शेखर सुमन अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैं परवीन बॉबी का साक्षात्कार करने के लिए काफी उत्साहित था, लेकिन आखिरी समय में उन्होंने कहा कि वे स्टूडियो नहीं आ पाएंगी। मैंने उनके घर जाकर उनका इंटरव्यू किया था। इंटरव्यू के दौरान वे मुझे एकदम सामान्य लगीं। वे मुझे कहीं से भी मानसिक रूप से बीमार नहीं लगीं'।
'हीरामंडी' के भव्य प्रीमियर के लिए तैयार सोना, जताई खुशी
परवीन के इंटरव्यू को किया था एडिट
दिवंगत अभिनेत्री परवीन बॉबी इंटरव्यू के दौरान बड़ी बेबाकी से अपने सवालों के जवाब दे रहीं थीं। बीच में इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन के लिए कुछ ऐसी बातें बोलीं जिन्हें शो के दौरान एडिट करके दिखाया गया था। शेखर सुमन कहते हैं, 'मैं उनकी बातों को सुनकर किसी के लिए राय नहीं बनाना चाहता था और न ही उन्हें रोकना चाहता था क्योंकि वे जो कुछ भी बोल रही थीं उसके पीछे कोई तो वजह रही होगी।