फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shekhar Kapur: ट्रंप के फैसले पर शेखर कपूर ने चेताया, बोले- ‘अमेरिका को उल्टा पड़ सकता है यह फैसला’

Mon, 05 May 2025 03:24 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Donald Trump: भारतीय निर्देशक शेखर कपूर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विदेशी फिल्मों पर सौ प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले को लेकर अमेरिका को ही चेताया है। जानिए निर्देशक ने क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
शेखर कपूर और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में विदेशी फिल्मों पर सौ प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। जिसके तहत विदेशों में बनी फिल्में जो अमेरिका में आती हैं, उन पर अब सौ प्रतिशत टैरिफ लगेगा। ट्रंप के इस फैसले ने पूरी दुनिया में हलचल पैदा कर दी है। इस फैसले का असर भारत पर और भारतीय फिल्मों पर भी पड़ेगा। ट्रंप के इस फैसले पर अब दिग्गज बॉलीवुड निर्देशक शेखर कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। शेखर कपूर का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप का ये फैसला उन्हें उल्टा पड़ सकता है।

अमेरिका से बाहर जा सकता है हॉलीवुड

विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए शेखर कपूर ने डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी है और इसे हॉलीवुड के लिए ही खतरा बताया है। शेखर कपूर ने अपनी पोस्ट में लिखा, “हॉलीवुड फिल्मों का 75% से अधिक बॉक्स ऑफिस अमेरिका के बाहर से आता है और उन फिल्मों के बजट का एक बड़ा हिस्सा अमेरिका के बाहर खर्च किया जाता है। राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा अमेरिका में इम्पोर्ट की जाने वाली सभी फिल्मों पर सौ प्रतिशत टैरिफ लगाने से हॉलीवुड को अमेरिका से बाहर जाने का मौका मिल सकता है। जो उनकी उम्मीद और इरादे के बिल्कुल उल्टा होगा।”
 



यह खबर भी पढ़ें: ट्रंप ने विदेशी फिल्मों पर लगाया 100% टैरिफ, विवेक अग्निहोत्री बोले- इससे इंडस्ट्री ध्वस्त हो जाएगी

 

ट्रंप ने कहा- ‘हॉलीवुड तबाह हो रहा है’

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार रात को अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा, “अमेरिका में उद्योग तेजी से खत्म हो रहा है। अन्य देश हमारे फिल्म निर्माताओं और स्टूडियो को अमेरिका से दूर करने के लिए कई तरह के प्रोत्साहन दे रहे हैं। हॉलीवुड और अमेरिका के कई अन्य क्षेत्र तबाह हो रहे हैं। यह बाकी देशों का सुनियोजित प्रयास है और इसलिए राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।
इसलिए मैं वाणिज्य विभाग और यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव को तुरंत उन सभी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ शुरू करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दे रहा हूं, जो विदेशों में बनी हैं और हमारे देश में आ रही हैं। हम चाहते हैं कि अमेरिका में फिर से फिल्में बनाई जाएं।”

यह खबर भी पढ़ें: Rajkummar Rao: 15 साल के करियर में राजकुमार राव ने दीं कितनी हिट फिल्में? यहां देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें