फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krushna Abhishek: दो साल की उम्र में मां को खोया, इस शख्स ने कृष्णा को पाला; कहानी सुनाते हुए रो पड़े कॉमेडियन

Mon, 05 May 2025 03:14 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Krushna Abhishek: हाल ही में कॉमेडियन और अभिनेता कृष्णा अभिषेक 'लॉफ्टर शेफ्स' के दूसरे सीजन के जारी हुए प्रोमो में भावुक नजर आए। इस वीडियो में उन्होंने अपनी दिवंगत मां को याद करते हुए एक खुलासा किया।

विज्ञापन
कृष्णा अभिषेक - फोटो : इंस्टाग्राम- @krushna30
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन और अभिनेता कृष्णा अभिषेक इस समय 'लॉफ्टर शेफ्स' के दूसरे सीजन में नजर आ रहे हैं। इस शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें एक्टर अपनी दिवंगत मां को याद करते हुए भावुक दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि उनकी मां के एक खास दोस्त ने उनका पालन-पोषण किया था। जानिए किसका जिक्र करके फफक कर रो पड़े कृष्णा। 

विज्ञापन


इस शख्स के बारे में बात कर रो पड़े कृष्णा
इस वक्त कृष्णा अभिषेक अपनी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ एक कुकिंग आधारित रियलटी शो 'लॉफ्टर शेफ्स' के दूसरे सीजन में नजर आ रहे हैं। इस शो का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कृष्णा ने बताया कि जब वह दो साल के थे तो उनकी मां का निधन हो गया था। इसके बाद उनका और उनकी बहन आरती सिंह का पालन-पोषण उनकी मां की सबसे अच्छी दोस्त गीता सिंह ने किया था। 
 




यह खबर भी पढ़ें: Ajaz Khan Row: मुंबई पुलिस ने एजाज खान और उल्लू एप के मालिक को भेजा समन, दर्ज करवाने होंगे बयान
विज्ञापन


गीता सिंह ने निभाया वादा
आगे वीडियो में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने कहा, ‘गीता आंटी ने मां से वादा किया था कि मैं तुम्हारे बच्चों को बड़ा करुंगी। जब आरती की शादी हुई, तो गीता आंटी ने कहा, 'मैंने अपना वादा पूरा किया। यह कहते हुए कृष्णा फफक कर रो पड़ते हैं और गीता सिंह को गले लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘दोस्ती की असली मिसाल।’ इस वीडियो में देखा गया कि शो में मौजूद अली गोनी, अंकिता लोखंडे और रुबीना दिलैक सहित अन्य प्रतियोगी भी भावुक नजर आ रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Shubham: सामंथा की ‘शुभम’ के निर्देशक प्रवीण कंद्रेगुला बोले- ‘फिल्म को सबसे पहले देखने वाले होंगे भाग्यशाली’

कृष्णा अभिषेक के बारे में
कृष्णा अभिषेक एक कॉमेडियन के तौर पर पहचाने जाते हैं। वह कई रियलटी शो और कॉमेडी शो में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्हें उनके अभिनय के लिए भी जाना जाता है, अभिनेता 'बोल बच्चन' फिल्म में भी नजर आए थे। अगर वर्तमान की बात करें तो वह इस वक्त 'लॉफ्टर शेफ्स 2' में नजर आ रहे हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें