फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइज एंड फॉल 2: शो में क्यों शामिल हुए शहजाद पूनावाला? खुद बताई बड़ी वजह; 'हनुमान अंश' का भी किया जिक्र

Mon, 28 Sep 2026 08:30 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rise And Fall 2: शहजाद पूनावाला ने इस बारे में खुलकर बात की है कि वह इस शो में क्यों शामिल हुए। उन्होंने इसे दैवीय संदेश बताया है।
 
विज्ञापन
शहजाद पूनावाला - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनीतिक विश्लेषक शहजाद पूनावाला शो 'राइज एंड फॉल 2' में शामिल हुए हैं। उनके मुताबिक उनका यह फैसला ऐसे समय आया, जब उन्होंने शो में शामिल होने की उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने यह भी बताया है कि भाजपा छोड़ने के बाद वह कमेंटेटर और विश्लेषक के तौर पर अपने पुराने काम में लौटने के बारे में सोच रहे थे। तभी उन्हें इस शो के लिए फोन आया। जिन चीजों ने उन्हें शो में शामिल होने के लिए प्रेरित किया उनमें फिल्म 'हनुमान अंश' भी है। 
विज्ञापन

रूढ़िवादी सोच को चुनौती देना चाहते हैं
इंडिया टुडे से बातचीत में शहजाद पूनावाला  ने कहा कि इस ऑफर का समय बहुत अहम था और शो का नाम भी जिंदगी और राजनीति को देखने के उनके नजरिए से मेल खाता था। पूनावाला ने कहा कि वह 'राइज एंड फॉल' में शामिल होकर राजनेताओं के बारे में बनी रूढ़िवादी सोच को चुनौती देना चाहते हैं।

शहजाद पूनावाला, भाजपा नेता - फोटो : ANI
फिल्म देखने के बाद आया फोन
पूनावाला ने कहा कि उन्होंने कोई रियलिटी शो करने की योजना नहीं बनाई थी। न ही वह ऐसा कुछ करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि भाजपा छोड़ने के बाद के समय में वह अकेले 'हनुमान अंश' देखने गए थे। अगले दिन उन्हें 'राइज एंड फॉल 2' से जुड़े किसी व्यक्ति का फोन आया। उस शख्स ने बताया कि उनके पास एक रियलिटी शो है और उन्हें लगता है कि पूनावाला उसमें अच्छा करेंगे।

राइज एंड फॉल 2: कौन सा क्रिकेटर सारा गुरपाल को करता है मैसेज? सहवाग ने बताई पहचान; लगाई जा रही अटकलें

क्या शो में शामिल होने है दैवीय संदेश?
उन्होंने कहा कि इस ऑफर का समय बहुत मायने रखता था। 'इसलिए मैंने इसे एक तरह का दैवीय हस्तक्षेप या दैवीय संदेश माना।' पूनावाला ने आगे कहा, 'जैसे मानो नीम करौली बाबा या हनुमान जी मुझे कोई संकेत दे रहे हों। मैंने पहला सीजन थोड़ा-बहुत देखा था, पूरा नहीं, पर थोड़ा-बहुत जरूर देखा था।'

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला - फोटो : एएनआई (फाइल)
क्यों दिलचस्प है शो का कॉन्सेप्ट?
उन्होंने कहा कि शो का कॉन्सेप्ट उन्हें दिलचस्प लगा क्योंकि यह जिंदगी और राजनीति के बारे में उनकी अपनी समझ से मेल खाता था। उन्होंने कहा 'मुझे यह दिलचस्प लगा क्योंकि 'राइज एंड फॉल' मेरे जीवन-दर्शन से काफी हद तक मेल खाता है। हर समय ऊपर उठना और नीचे गिरना। राजनीति भी तो 'राइज एंड फॉल' ही है।'
विज्ञापन

हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
'हनुमान अंश' का कलेक्शन
  • विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म आजादी से पहले के भारत में रहने वाले एक युवा, लक्ष्मी नारायण की कहानी है। 
  • अपनी मां के निधन के बाद, वे आध्यात्मिक रास्ते की तलाश में घर छोड़ देते हैं। 
  • उनका सफर उन्हें पूरे उत्तर भारत में ले जाता है। 
  • आखिरकार वह एक सम्मानित आध्यात्मिक गुरु, नीम करौली बाबा के रूप में बदल जाते हैं। 
  • इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें