शहनाज ने खुद पर लगाया पैसा
शहनाज गिल हाल ही में 'बिग बॉस 19' में नजर आईं। उन्होंने सलमान खान से कहा 'मेरे ऊपर कोई पैसा नहीं लगा रहा, तो मैंने खुद पर लगा दिया।' अब उन्होंने फरीदून शहरयार से बातचीत में बताया है कि उन्होंने अपने प्रोजेक्ट में पैसा क्यों लगाया है?
मुझे शो पीस की तरह इस्तेमाल किया
बातचीत में शहनाज गिल ने कहा 'मुझे अच्छी स्टोरीज नहीं मिल रही हैं। मुझे फिल्मों में शो पीस की तरह इस्तेमाल किया गया। मुझे एक ही तरह की कहानियां मिल रही थीं, जिनमें कुछ भी नया नहीं था और कोई अच्छा संदेश भी नहीं था। ऐसे में मैंने सोचा कि खुद पर पैसा लगाना सही रहेगा।'
शहनाज गिल का काम
शहनाज गिल को आखिरी बार पंजाबी फिल्म 'इक कुड़ी' में देखा गया। वह इस फिल्म की निर्माता भी हैं। इसके निर्देशक अमरजीत सिंह सरोन हैं।
बॉलीवुड में वह आखिरी बार राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आईं। इसमें उन्होंने 'सजना वे सजना' गाने पर शानदार डांस किया।