फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामायण' के लक्ष्मण के बेटे संग सारा खान ने की शादी, देखें हल्दी सेरेमनी से आए खास वीडियोज

Thu, 04 Dec 2025 06:31 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 Sara Khan-Krish Pathak Haldi Ceremony Video: टीवी अभिनेत्री सारा खान ने कुछ समय पहले अपनी शादी के अनाउंसमेंट से सभी को चौंका दिया था। अब एक्ट्रेस कोर्ट मैरिज करने के बाद धूमधाम से कृष पाठक के साथ शादी करने जा रही हैं। 
विज्ञापन
सारा खान हल्दी - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने इसी साल अक्टूबर में अपने बॉयफ्रेंड कृष पाठक के साथ कोर्ट मैरिज की थी, हालांकि अब उनकी शादी धूमधाम से होने वाली है। अभिनेत्री की हल्दी सेरेमनी आज यानी गुरुवार को रखी गई। इस मौके पर टीवी के कई सितारे तो नए जोड़े को ब्लेंसिंग देने आए ही, साथ ही इस मौके पर खुद सारा और कृष भी बहुत प्यारे लग रहे थे। दोनों की प्रेमकहानी में नया चैप्टर जुड़ने जा रहा है, ऐसे में दोनों अपने हल्दी के फंक्शन में काफी खुश लगे।
विज्ञापन


सारा-कृष की हल्दी की सेरेमनी
सारा और कृष की हल्दी सेरेमनी से कई तस्वीरें और वीडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जहां एक तरफ सारा और कृष खुद इस मौके पर काफी खुश लगे। उन्होंने पैपराजी के सामने जमकर कपल पोज भी दिए, वहीं दोनों की इस खुशी में टीवी के कई सितारे भी शामिल हुए। गौहर खान अपने पति जैद दरबार के साथ यहां नजर आईं। बता दें रामानंद सागर की रामायण में कृष पाठक के पिता सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था।
 

 

 
Trending Videos
विज्ञापन

5 दिसंबर को होने जा रही शादी 
सारा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कृष पाठक के साथ एक खूबसूरत प्री-वेडिंग वीडियो साझा किया है। वीडियो में सारा हरे रंग का शानदार लहंगा पहने दिख रही हैं, जबकि कृष लखनवी कढ़ाई से सजा पारंपरिक कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी इस वीडियो में बेहद दिलकश लग रही है।
 


वीडियो के जरिये दोनों ने अपनी शादी की तारीख का खुलासा भी कर दिया है- सारा और कृष 5 दिसंबर 2025 को विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं। यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है और फैंस लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं। उनकी शादी चर्चा में इसलिए भी है क्योंकि सारा मुस्लिम हैं और कृष हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। प्री-वेडिंग वीडियो में भी यह खूबसूरत सांस्कृतिक मेल झलकता है- कभी दोनों मंदिर में दिखाई देते हैं तो कभी मस्जिद के बाहर फोटोशूट कराते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें