फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: शहनाज गिल ने सलमान से किस अधूरे सपने को पूरे करने की कही बात? बिग बॉस में हुई इस शख्स की एंट्री

Sun, 07 Sep 2025 11:08 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19 Wild Card Entry: सोशल मीडिया पर बिग बॉस 19 का नया प्रोमो छाया हुआ है, जिसमें शहनाज गिल शो होस्ट सलमान खान से एक रिक्वेस्ट कर रही हैं। साथ ही वीडियो में पहले सदस्य की वाइल्ड कार्ड एंट्री दिख रही है।

विज्ञापन
शहनाज गिल और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो बिग बॉस 19 में सभी को वाइल्ड कार्ड एंट्री का इंतजार था। अब दर्शकों का ये इंतजार खत्म होने वाला है। शो का एक नया प्रोमो लॉन्च हुआ है, जिसमें शहनाज गिल दिख रही है और वो किसी अधूरे सपने को पूरे करने की बात कह रही है। इसी बात पर सलमान खान ने पहले वाइल्ड कार्ड सदस्य का स्वागत किया। 

विज्ञापन


शहनाज गिल ने की रिक्वेस्ट
बिग बॉस 19 के आगामी एपिसोड का एक नया प्रोमा रिलीज हुआ है। इसमें बिग बॉस के घर में शहनाज गिल आती हैं। इसके बाद सलमान कहते हैं, 'अरे, इंडिया की शहनाज गिल।' फिर शहनाज उनसे कहती हैं ‘मैं आपसे कोई रिक्वेस्ट करने आई हूं कि जो सपना है, वो पूरा कर दो अब।' इसके बाद सलमान खान उनसे सवाल करते हैं कि कैसा सपना। आगे प्रोमो में  सलमान ने कहा, 'प्लीज वेलकम इस सीजन का पहला वाइल्डकार्ड सदस्य।' हालांकि वो कौन सदस्य है इसकी झलक नहीं दिखी।
 

बिग बॉस में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

विज्ञापन

इस प्रोमो के आने से ये साफ हो गया है कि बिग बॉस 19 के अगले एपिसोड में वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए पहला सदस्य आने वाला है। अब ये सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन होगा वो शख्स? हालांकि, नेटिजंस का कहना है कि शहनाज गिल के भाई शहबाज आने वाले हैं। आपको बताते चलें कि शहबाज गिल बिग बॉस 19 के प्रीमियर का हिस्सा रहे थे। लेकिन वो घर के अंदर नहीं जा पाए थे क्योंकि उन्हें मृदुल तिवारी से कम वोट मिले थे।

यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: 17 साल में शादी, बच्चे का अपहरण; कुनिका के संघर्ष की कहानी सुनकर नम हुईं सलमान की आंखें

वीकएंड वार का दूसरा दिन
आज रविवार को बिग बॉस 19 के दूसरे वीकएंड वार का दूसरा दिन है, जो काफी मजेदार होने वाला है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि मुनव्वर द्वारा किस कंटेस्टे्स को ज्यादा रोस्ट किया जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें