फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuparna Roy: सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार जीतने के बाद भावुक हुईं अनुपर्णा, महिलाओं को अवॉर्ड किया समर्पित

Sun, 07 Sep 2025 10:32 AM IST
ज्योति भास्कर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, वेनिस (इटली)।

सार

भारतीय फिल्म निर्देश अनुपर्णा रॉय ने देश का परचम लहराया है। वेनिस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई एकमात्र भारतीय फिल्म- ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ के लिए अनुपर्णा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का सम्मान दिया गहया। क्यों खास है अनुपर्णा की ये उपलब्धि? क्या है फिल्म की कहानी? जानिए सबकुछ।
विज्ञापन
अनुपर्णा रॉय को इटली में मिला सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार - फोटो : एएनआई / इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली में आयोजित 82वें वेनिस फिल्म फेस्टिवल में भारत का डंका बजा है। पूरे देश लिए गर्व के इन लम्हों को सहेजने का श्रेय फिल्ममेकर अनुपर्णा रॉय को जाता है। उनकी फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज़’ के लिए उन्हें ओरिज़ोंटी सेक्शन का सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार प्रदान किया गया। इस पुरस्कार की घोषणा ओरिज़ोंटी जूरी की अध्यक्ष, फ्रांसीसी फिल्मकार जूलिया ड्यूकुर्नो ने समापन समारोह के दौरान की। भारतीय सिनेमा के लिए यह उपलब्धि महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।

विज्ञापन


अवॉर्ड जीतने के बाद क्या बोलीं अनुपर्णा रॉय?
इस खिताब को जीतने के बाद नम आंखों के साथ अनुपर्णा रॉय ने अवॉर्ड उन सभी महिलाओं को समर्पित किया जो अपने खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ या किसी भी मुद्दे पर अपनी आवाज नहीं उठा पाती हैं। अनुपर्णा रॉय ने कहा, 'यह फिल्म उन हर महिलाओं को समर्पित है, जिनकी आवाज कभी दबा दी गई, जिन्हें नजरअंदाज किया गया या कम आंका गया। मेरी कामना है कि यह जीत और अधिक आवाजों और ज्यादा कहानियों और महिलाओं को सिनेमा ही नहीं बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में और अधिक ताकत देने की प्रेरणा बने।'

प्रवासी महिलाओं की जिंदगी पर आधारित है फिल्म

अनुपर्णा रॉय की इस फिल्म से अनुराग कश्यप भी जुड़े हैं। खास बात ये भी रही कि इस वर्ष के ओरिज़ोंटी सेक्शन में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म- ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज़’ ही रही। मुंबई में प्रवासी महिलाओं की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में आधी आबादी के अकेलेपन, संघर्ष और क्षणिक रिश्तों के बीच जीने का रास्ता तलाशने की जिजिविषा को दिखाया गया है।

विज्ञापन


कलाकारों और अनुराग कश्यप का विशेष आभार
इटली के वेनिस शहर में अवॉर्ड लेने मंच पर सफेद साड़ी में पहुंचीं अनुपर्णा रॉय ने देश के परिधान को भी सात समंदर पार खास तौर पर स्थान दिलाया। उन्होंने इस सम्मान को 'सपना सच होने जैसा लम्हा' बताया। उन्होंने जूरी, अपनी टीम, कलाकारों और अनुराग कश्यप का विशेष आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें- Box Office Report: हॉलीवुड मूवी 'द कॉन्ज्यूरिंग' का दबदबा, 'मद्रासी' ने भी छापे नोट, जानिए 'परम सुंदरी' का हाल

इन फिल्मों की भी रही चर्चा
बता दें कि इस वर्ष के वेनिस फिल्म फेस्टिवल के मुख्य प्रतियोगिता खंड में कई चर्चित फिल्मों ने ध्यान खींचा। इनमें पाओलो सोरेन्टिनो की ला ग्राज़िया, कैथरीन बिगेलो की ए हाउस ऑफ डायनामाइट, बेनी सैफ्दी की द स्मैशिंग मशीन, मोना फास्टवोल्ड की द टेस्टामेंट ऑफ ऐन ली, गिलर्मो डेल टोरो की फ्रेंकस्टाइन, यॉर्गोस लैंथिमोस की बुगोनिया और पार्क चान-वूक की नो अदर चॉइस जैसी फिल्में प्रमुख रहीं। पूरे समारोह के बारे में डेडलाइन में प्रकाशित हुई एक रिपोर्ट के अनुसार;

  • द स्मैशिंग मशीन के मुख्य किरदार के तौर पर ड्वेन जॉनसन और एमिली ब्लंट ने काम किया है।
  • फ्रैंकेंस्टाइन (नेटफ्लिक्स) में ऑस्कर इसाक और जैकब एलोर्डी मुख्य भूमिका में हैं।
  • बुगोनिया (फ़ोकस) में एम्मा स्टोन और जेसी प्लेमन्स मुख्य भूमिका में हैं।

वेनिस फिल्म फेस्टिवल में और किनकी झोली में आया सम्मान, एक नजर उन सभी विजेताओं की पूरी सूची पर:

  • गोल्डन लायन अवॉर्ड
    • फादर, मदर, सिस्टर ब्रदर (निर्देशक: जिम जार्मुश)

 

  • सिल्वर लायन ग्रैंड जूरी पुरस्कार
    • द वॉयस ऑफ हिंद रजब
  • सिल्वर लायन सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
    • बेनी सफ्दी, द स्मैशिंग मशीन
  • विशेष जूरी पुरस्कार
    • सोट्टे ले नुवोले के लिए निर्देशक: जियानफ्रेंको रोसी
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा
    • वैलेरी डोन्ज़ेली, गाइल्स मार्चैंड; ए पाइड डी'ओव्रे फिल्म के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
    • टोनी सर्विलो, ला ग्राज़िया
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
    • शिन ज़िलेई, द सन राइज़ेस ऑन अन ऑल
  • सर्वश्रेष्ठ नए युवा अभिनेता या अभिनेत्री के लिए मार्सेलो मास्ट्रोइयानी पुरस्कार
    • लूना वेडलर, साइलेंट फ्रेंड
  • लायन ऑफ़ द फ्यूचर - लुइगी डी लॉरेंटिस डेब्यू फिल्म पुरस्कार
    • शॉर्ट समर, निर्देशक: नास्तिया कोर्किया

होराइज़न्स (HORIZONS) श्रेणी के अवॉर्ड्स

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म
    • एन एल कैमिनो, निर्देशक: डेविड पाब्लोस
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
    • अनुपर्णा रॉय, सॉन्ग्स ऑफ़ फॉरगॉटन ट्रीज़
  • विशेष जूरी पुरस्कार
    • लॉस्ट लैंड, निर्देशक: अकियो फुजीमोतो
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
    • जियाकोमो कोवी, ए ईयर ऑफ़ स्कूल
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
    • बेनेडेटा पोरकारोली, द किडनैपिंग ऑफ़ अरबेला
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा
    • एना क्रिस्टीना बैरागन, हिएड्रा
  • सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म
    • विदाउट केली, निर्देशक: लोविसा साइरन

वेनिस क्लासिक्स कैटेगरी में इन्हें मिले अवॉर्ड्स

  • सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र सिनेमा
    • माता हारी, निर्देशक: जो बेशेनकोवस्की, जेम्स ए. स्मिथ।
  • सर्वश्रेष्ठ पुनर्स्थापित फिल्म (Best Restored Film)
    • बाशु, द लिटिल स्ट्रेंजर, निर्देशक: बहराम बेज़ाई

वेनिस इमर्सिव कैटेगरी

  • ग्रैंड प्राइज़
    • द क्लाउड्स आर टू थाउज़ेंड मीटर्स अप, निर्देशक: सिंगिंग चेन।
  • विशेष जूरी पुरस्कार
    • लेस दैन 5 ग्राम ऑफ़ सैफ्रन, निर्देशक: नेगर मोटेवलीमीदानशाह

अचीवमेंट पुरस्कार (Achievement Prize)

  • ए लॉन्ग गुडबाय, निर्देशक: केट वोएट, विक्टर मेस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें