फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इश्कनामा’ के सेट पर शहनाज गिल के साथ हुआ था भयानक हादसा? फैंस ने वीडियो देखकर जताई चिंता; जानें पूरा मामला

Mon, 10 Aug 2026 06:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shehnaaz Gill Viral Video: शहनाज गिल ने अपनी एक पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ से जुड़ा बीटीएस वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि उनके साथ शूटिंग के दौरान एक डरावना वाक्या हुआ था। यह देखकर उनके फैंस भी चिंता में पड़ गए हैं। जानिए, क्या हुआ था शहनाज के साथ? 

विज्ञापन
शहनाज गिल के साथ हुआ भयानक वाक्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इश्कनामा' के सेट पर शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ एक डरावना वाक्या हुआ। जब उनकी नोज रिंग गलती से मुंह में चली गई। इसके बाद शहनाज की हालात खराब होने लगी। वह खांसने लगीं। ऐसे में उनकी मदद के लिए को-एक्टर सौरभ सचदेवा आगे आए। यह वीडियो देखकर शहनाज के फैंस को काफी चिंता हुई। वीडियो पर फैंस ने रिएक्शन भी दिए। 

कैसे शहनाज की स्थिति ठीक हुई? 

विज्ञापन

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि नोज रिंग मुंह में चले जाने पर शहनाज को दिक्कत हुई। वह खांसने लगी, तब सौरभ सचदेवा ने उनकी मदद की। को-एक्टर ने शहनाज की पीठ थपथपाई, इससे अभिनेत्री को राहत मिली।

फैंस को हुई शहनाज की चिंता 
जब फैंस ने शहनाज का शेयर किया गया यह वीडियो देखा, उन्हें काफी चिंता हुई। एक फैन ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘शुक्र है कि आप ठीक है। वहीं दूसरे फैन ने लिखा, ‘अपनी हेल्थ का ध्यान रखिए।’

विज्ञापन

इसी तरह के कई कमेंट्स फैंस ने शहनाज को लेकर किए। 
 


 

विज्ञापन

शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
क्या था फिल्म ‘इश्कनामा’ की कहानी? 
पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ हाल ही में रिलीज हुई। यह एक रोमांटिक पीरियड ड्रामा फिल्म थी। इसकी कहानी निम्मा और नसीमा के प्यार की थी। इनकी प्रेम कहानी दर्द से भरी थी। इस फिल्म में शहनाज के अलावा जय रंधावा, सौरभ सचदेवा, अंजुम बत्रा और महानबीर भुल्लर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें