देर रात तक काम कर रहीं दीपिका
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण सितंबर में अपनी डिलीवरी से पहले-पहले 'राका' की शूटिंग पूरी करने वाली हैं। आठ महीने की प्रेग्नेंसी में भी दीपिका फिल्म की शूटिंग जारी रखे हुए हैं। खबर है कि जरूरत पड़ने पर वह देर रात तक काम कर रही हैं।
दीपिका को देख प्रोडक्शन टीम क्यों हैरान?
फिल्मफेयर के मुताबिक, प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'दीपिका आठ माह के गर्भ से हैं। अगले महीने वे बच्चे को जन्म देंगी। इन दिनों दीपिका पादुकोण आठ माह की गर्भावस्था में भी 'राका' की शूटिंग कर रही हैं। आगे कहा है कि
- दीपिका सितंबर में अपने दूसरे बच्चे के जन्म से पहले फिल्म की शूटिंग पूरी करने पर ध्यान दे रही हैं।
- शूटिंग के दौरान वे सेट पर रहती हैं और जरूरत पड़ने पर देर रात तक काम भी करती हैं।
- क्रू और टीम के लोग उनके काम के कमिटमेंट देखकर हैरान हैं।
एक्शन से भरपूर होगी 'राका'
एटली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'राका' में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण अहम भूमिका में हैं। यह साइंस-फिक्शन फैंटेसी एक्शन फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है, जिसमें ढेर सारे विजुअल इफेक्ट्स और जबरदस्त एक्शन सीन होंगे। माना जा रहा है कि यह फिल्म 2027 की सबसे बड़ी पैन-इंडिया रिलीज में से एक होगी और फैंस स्क्रीन पर अल्लू अर्जुन और दीपिका की नई जोड़ी को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।