फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहनाज गिल: जबरा फैन ने सीने पर करवाया एक्ट्रेस का टैटू, देखकर हैरान हुए लोग; वीडियो हुआ वायरल

Sat, 12 Sep 2026 05:25 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shehnaaz Gill Viral Video: एक्ट्रेस शहनाज गिल के एक जबरा फैन का वीडियो सामने आया है, जिसने सबको हैरान करके रख दिया है। जानिए वीडियो में क्या कुछ है खास। 
 
विज्ञापन
शहनाज गिल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस फेम शहनाज गिल के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहते हैं। अब उनके एक फैन ऐसा कुछ कर दिया, जिससे खुद शहनाज हैरान रह गईं। अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


क्या है वीडियो में खास? 
दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शहनाज गिल अपने एक फैन से मुलाकात करती नजर आ रही हैं। इस बीच फैन अपने सीने पर बने टैटू को एक्ट्रेस को दिखाता है, जो शहनाज को भी चौंका देता है। फैन ने अपने सीने पर शहनाज का टैटू बनवा रखा था। इसे देखकर शहनाज भी हैरान रह जाती हैं। दोनों का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

शहनाज गिल - फोटो : इंस्टाग्राम
यूजर्स ने दिए मिक्स्ड रिएक्शन
फैन के इस कारनामे पर यूजर्स के मिक्सड रिएक्शन सामने आए हैं। जहां एक तरफ कुछ लोगों ने इसे फैन मूमेंट बताया, वहीं कुछ ने इसकी जमकर ट्रोलिंग की।
  • एक यूजर ने लिखा- 'बेस्ट फैन मूमेंट।'
  • वहीं एक और यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा- 'कितना प्यारा है (So Sweet)।'

कुछ यूजर्स ने किया ट्रोल  
  • एक यूजर ने लिखा- 'अपने मां-पापा का बनवा लेते, तो ज्यादा अच्छा लगता।'
  • दूसरे ने लिखा- 'पागल दुनिया।'
  • एक अन्य यूजर ने लिखा- 'कैसे बेवकूफ लोग हैं यार।'

देखें वीडियो- 
विज्ञापन

शहनाज गिल - फोटो : Instagram/shehnaazgill
शहनाज गिल के बारे में 
शहनाज गिल एक अभिनेत्री और मॉडल हैं। वो कई पंजाबी फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा शहनाज कई वीडियोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। 'बिग बॉस 13' की वजह से शहनाज काफी चर्चाओं में आईं थीं। इसके बाद से ही एक्ट्रेस सुर्खियों में रहने लगीं। शहनाज सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 19.2 मिलियन से ज्यादा के फॉलोअर्स हैं। 

ये भी पढ़ें- कौन हैं शरत सक्सेना: सर्जरी को लेकर चर्चा में 'हेरा फेरी' के तोतला सेठ, कभी अमिताभ पर लगाया था यह आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें