फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहबाज के पिता को देख चौंके बिग बॉस 19 के घरवाले, तान्या ने कहा कुछ ऐसा कि माहौल हुआ खुशनुमा; देखें प्रोमो

Fri, 21 Nov 2025 01:07 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19: हाल ही में बिग बॉस 19 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें प्रतियोगी शहबाज बदेशा के पापा उनसे मिलने घर आए हैं। 

विज्ञापन
बिग बॉस 19 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 19 में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है। सभी प्रतियोगियों के घरवाले उनसे मिलने आ रहे हैं। शो का नया प्रोमो रिलीजी हुआ है, जिसमें देखा जा रहा है कि शहबाज के पापा उनसे मिलने बिग बॉस के घर में आए हैं। उनके आते ही माहौल काफी खुशनुमा हो गया। देखें प्रोमो। 

शहबाज के पापा को देख चौंके प्रतियोगी

विज्ञापन

शो के नए प्रोमो में दिखता है कि बिग बॉस शहबाज बदेशा के पिताजी का स्वागत घर के अंदर करते हैं। इसके बाद शहबाज के पिता आते हैं और अपने बेटे को चूमते हैं और कहते हैं, ‘वाह यहां मेरा बेटा बर्तन साफ कर रहा है, झाड़ू लगा रहा है। क्या बात है।’ इसके बाद अमाल मलिक कहते हैं कि शहबाज पापा लग रहे हैं और वो बेटा लग रहे हैं। यह सुन सभी हंसने लगते हैं। 
 


शहबाज के पिता ने कहा- इसने कभी इज्जत दी ही नहीं 
आगे देखा जाता है कि शहबाज के पिता कहते हैं हम ऐसे ही दोस्त की तरह हमेशा रहे हैं। क्योंकि शहबाज ने कभी पिता की तरह कोई इज्जत ही नहीं दी। यह सुन सभी हंस पड़ते हैं। फिर तान्या मित्तल शहबाज के पिता को अंकल कहती हैं। तो वो कहते हैं, 'इतना भी बुड्ढा नहीं हूं कि अंकल कहो। अब आपसे बात नहीं होगी।' इसके बाद अशनूर, गौरव, अमाल, कुनिका से लेकर सभी प्रतियोगी खिलखिला कर हंस पड़ते हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: गुड्डू-मुन्ना से लेकर कालीन भैया तक; एक साथ दिखी ‘मिर्जापुर द फिल्म’ की पूरी टीम, रिलीज को लेकर आई बड़ी अपडेट!

बिग बॉस 19 में रोमांच जारी
बीते रविवार को ‘बिग बॉस 19’ से कोई बाहर नहीं हुआ। अब शो में टॉप 9 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। इनके नाम हैं, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अमाल मलिक, अशनूर कौर, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, मालती चाहर और शहबाज बदेशा। देखना होगा कि इस हफ्ते शो से कौन बाहर होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें